मुंबई. पश्चिम रेलवे की एक लंबी दूरी की ट्रेन में एक शख्स ने फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब ट्रेन मुंबई के दादर रेल टर्मिनस पर पहुंची.
राजस्थान के लाल गढ़ जंक्शन (बीकानेर) से दादर जा रही ट्रेन संख्या 14707 के एक कोच में एक शौचालय काफी समय से बंद था. ट्रेन के मुंबई पहुंचने के दौरान आरपीएफ को इसकी सूचना मिली थी. रात 9 बजे के करीब ट्रेन अपने गंतव्य दादर स्टेशन पहुंच गई. इसके बावजूद शौचालय का दरवाजा नहीं खुला तो आरपीएफ और रेल पुलिस ने शौचालय के अंदर बंद व्यक्ति को पुकार कर संपर्क करने का प्रयास किया. इसके बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो रेल कोच कारखाने से मरम्मत करने वाले कर्मचारी को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया. उस दौरान अंदर का नजारा देख कर सब सन्न रह गए.
नहीं हो सकी शिनाख्त
ट्रेन के अंदर एक युवक की लाश तौलिए से बनाए गए फंदे में लटकती मिली. हैरानी की बात ये है कि मृतक के कपड़ों से मोबाइल फोन या ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके. मृतक की शिनाख्त के लिए अब मुंबई सेंट्रल रेलवे पुलिस खुदकुशी का मामला दर्ज करके ये जानने का प्रयास कर रही है कि खुदकुशी करने वाला शख्स ट्रेन में कहां से चढ़ा था?
ट्रेन के शौचालय में खुदकुशी : दादर पहुंचने पर हुआ खुलासा
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad