Hindi News / Crime / Featured

रनवे के पास मिला संदिग्ध ड्रोन : मुंबई इंटर नेशनल एयरपोर्ट पर हड़कंप

Article Top Ad


जांच में जुटी पुलिस
मुंबई. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटर नेशनल एयरपोर्ट के रनवे के पास एक संदिग्ध ड्रोन मिलने के पास पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. घटना 7 फरवरी की बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर वीआईपी के आगमन और प्रस्थान का कार्यक्रम था. उसी दौरान टर्मिनल 2 स्थित विमानों की पार्किंग वाले इलाके (एप्रन क्षेत्र) में एक ड्रोन उड़ता देखा गया था. मामले की जांच के लिए सुरक्षाकर्मी एप्रन क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें वहां जमीन पर एक ड्रोन पड़ा मिला था. पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह 7:45 से 8:15 बजे के बीच इसकी सूचना मिली थी.

सहार पुलिस जांच में जुटी
मुंबई की सहार पुलिस ने एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम से संपर्क करके ड्रोन को आगे की जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है. इस मामले में सहार पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच में जुट गई है. फिलहाल हवाई अड्डे की दीवार से सटी बस्तियों में जांच के दौरान पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है. पुलिस ड्रोन उड़ाने वाले शख्स की तलाश में लगी है.

ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित
मुंबई में 1 फरवरी से 2 मार्च तक ड्रोन, रिमोट कंट्रोल्ड माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, हैंड ग्लाइडर, पैराग्लाइडर, पैरामोटर, हॉट एयर बैलून जैसी चीजों को उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. यह आदेश नियमित रूप से बढ़ाया जाता रहता है.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad