Hindi News / Crime / Featured

फर्स्ट क्लास में किया ‘बिना टिकट’ सफर : पकड़े जाने पर की मारपीट-तोड़फोड़

Article Top Ad

मुंबई. चर्चगेट से विरार जा रही तेज लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में महिला मित्र के साथ सही टिकट के बगैर सफर कर रहे यात्री ने शनिवार को बोरीवली टिकट निरीक्षक कार्यालय में जम कर हंगामा किया. दादर स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए उक्त यात्री ने न सिर्फ टिकट कलेक्टर (टीसी) पर हमला किया, बल्कि रेलवे के दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ भी की. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन में टिकट चेकिंग लिए चढ़े डिप्टी चीफ टिकट इंस्पेक्टर शमशेर इब्राहीम ने पाया कि तीन यात्री सेकंड क्लास की टिकट पर यात्रा कर रहे थे, जबकि एक यात्री के पास कोई टिकट ही नहीं था. इन सभी यात्रियों को बोरीवली स्टेशन पर उतार कर टीटीई /टीसी ऑफिस में लाया गया. पूछताछ के दौरान एक यात्री भड़क गया. उसने रेलवे कर्मचारियों पर हमला कर दिया. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि उक्त यात्री ने न सिर्फ दफ्तर में रखे कंप्यूटर, सीपीयू और अन्य उपकरणों को भी तोड़ दिया बल्कि वह और रेल अधिकारियों को वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगा.
रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही मौके पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) l ने आरोपी यात्री को हिरासत में लिया और उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बोरीवली रेलवे पुलिस को सौंप दिया. यात्री के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad