Hindi News / Crime / Featured

बहस के बाद खाड़ी में कूदा ट्रांसजेंडर : बचाने के प्रयास में मित्र भी डूबा

Article Top Ad

मुंबई. मंगलवार की घटी एक अप्रत्याशित घटना में एक 22 वर्षीय किन्नर (ट्रांसजेंडर) और उसके 20 वर्षीय पुरुष मित्र की समुद्र में डूबने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि पुरुष मित्र से किसी बात पर हुई तकरार के बाद ट्रांसजेंडर माहिम खाड़ी में कूद गया जबकि उसे बचाने के लिए पुरुष मित्र ने भी खाड़ी में छलांग लगा दी. लेकिन दानों समुद्र की तेज लहरों की चपेट में आकर वह गए.
घटना मंगलवार दोपहर की है.
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह करीब 11:30 बजे माहिम कॉजवे स्थित खाड़ी के पुल पर 22 वर्षीय इरशाद आसिफ शेख (ट्रांसजेंडर) अपने 20 वर्षीय मित्र कलंदर अल्ताफ खान के साथ खड़ा था. दोनों के बीच किसी बात पर बहस चल रही थी. इसी दौरान इरशाद अचानक पुल से खाड़ी (समुद्र) में कूद गया. इरशाद की इस अप्रत्याशित हरकत के बाद कलंदर भी उसे बचाने के लिए समुद्र में कूद गया. निवासी: लाल मिट्टी, नरगिस दत्त नगर, बांद्रा पश्चिम के रूप में हुई है. लेकिन पानी का बहाव तेज होने की वजह से दोनों बह गए.
तलाश जारी
इरशाद और कलंदर, बांद्रा – पश्चिम स्थित लाल मिट्टी, नरगिस दत्त नगर, झोपड़पट्टी में रहते थे. घटना के बाद माहिम पुलिस्वने दमकलकर्मियों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की लेकिन 8 घंटे से अधिक समय तक चले तलाशी अभियान के बाद भी इरशाद और कलंदर का कोई पता नहीं चला है.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad