Hindi News / Crime / Featured

बांद्रा में 40 वर्षीय शौहर ने बीवी की हत्या कर आत्महत्या की!

Article Top Ad

मुंबई: बांद्रा पूर्व स्थित बेहराम पाड़ा में गुरुवार को घटित हुई एक सनसनी खेज घटना में एक महिला की उसके शौहर ने हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पर हमला करके मौत गले लगा लिया। स्थानीय सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी का गला चीर दिया बाद में उसी शस्त्र से उसने खुद को भी लहूलुहान कर लिया। जिसकी वजह से उसकी भी मौत हो गई।
​बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने वाला शौहर ऑटो रिक्शा चालक था। उसने अपने घर में पत्नी के साथ झगड़े के बाद कथित तौर पर उसका गला काट दिया। इसके बाद उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। स्थानीय निवासियों द्वारा सूचित किए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत दंपति को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोनों को भर्ती से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। निर्मल नगर पुलिस अन्य कोणों से मामले की आगे की जांच कर रही है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad