Hindi News / Crime / Featured

हत्या कर पानी की टंकी में फेंका शव : आरोपी गिरफ्तार

Article Top Ad

पालघर : मुंबई से सटे पालघर जिले की पुलिस ने जिले में अपराध के खिलाफ अभियान चलाते हुए हत्या के दो मामलों में सफलता पाई है। इनमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
पानी की टंकी में मिला शव
पहले मामले में वसई के एक औद्योगिक क्षेत्र में 27 वर्षीय आसाराम राकेश को अपने सहकर्मी राकेश सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामूली विवाद के बाद आसाराम ने राकेश के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया और पहचान छिपाने के लिए शव को कंपनी की पानी की टंकी में फेंक दिया। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया।
24 घंटे में दबोचा गया कातिल
इसी तरह की एक अन्य घटना में मीरा-भायंदर वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुशनु रामराय हेंब्रम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर 18 दिसंबर को एक मजदूर की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इन सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad