Hindi News / Crime / Featured

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर ‘खुश’ होने गया था प्रेमी : प्रेमिका ने काटा गुप्तांग!

Article Top Ad

मुंबई: नए साल के जश्न के बीच मुंबई के सांताक्रूज इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 25 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने 44 वर्षीय प्रेमी को घर बुलाकर चाकू से उसके गुप्तांग पर घातक हमला कर दिया। घायल व्यक्ति वर्तमान में मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सांताक्रुज-पूर्व स्थित वाकोला पुलिस स्टेशन की हद में घटी घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपी महिला आपस में रिश्तेदार हैं। उनके बीच पिछले 6-7 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था।
शादी की जिद से बिगड़ी बात
पुलिस को जांच में पता चला है कि महिला लगातार पुरुष पर अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसे लेकर अक्सर उनके बीच झगड़े होते थे। विवाद से तंग आकर पीड़ित नवंबर 2025 में अपने गाँव बिहार चला गया था, लेकिन महिला वहां भी उसे फोन पर धमकाती रही। 19 दिसंबर को मुंबई लौटने के बाद भी पीड़ित ने महिला से दूरी बनाए रखी थी।
मिठाई खिलाने के बहाने बुलाया घर
31 दिसंबर की रात करीब 1:30 बजे, जब पूरी दुनिया नए साल का स्वागत कर रही थी, महिला ने पीड़ित को नए साल की मिठाई देने के बहाने अपने घर बुलाया। उस वक्त महिला के बच्चे सो रहे थे। घर पहुँचने पर महिला ने अचानक सब्जी काटने वाले चाकू से उस पर हमला कर दिया।
पीड़ित अस्पताल में भर्ती
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुँचा, जहाँ से उसके बेटों और दोस्तों ने उसे पहले वी.एन. देसाई अस्पताल पहुँचाया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए सायन अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, चोट काफी गहरी है और सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है।
फरार आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला की तलाश जारी है, जो घटना के बाद से ही फरार बताई जा रही है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad