Hindi News / Crime / Featured

मीट ग्राइंडर में सोने की तस्करी : DRI ने पकड़ा 2.89 करोड़ का सोना!

Article Top Ad

मुंबई: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मीट ग्राइंडर के अंदर छिपाकर की जा रही सोने की सनसनीखेज तस्करी का खुलासा किया है। डीआरआई ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय कूरियर टर्मिनल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की सोने की तस्करी का पर्दाफाश किया है।
डीआरआई के अधिकारियों को कूरियर शिपमेंट की तलाशी के दौरान एक मीट ग्राइंडर संदिग्ध लगा। मशीन को खोलने पर उसके अंदर से सोने के 32 टुकड़े बरामद किए गए। ये सोना सऊदी अरब से भारत लाया गया था, जिसकी कीमत 2.89 करोड़ रुपए आंकी गई है।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, डीआरआई मुंबई की क्षेत्रीय टीम को पहले से गुप्त सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि मीट ग्राइंडर के अंदर कुल 1.815 किलोग्राम सोना छिपाया गया था, जिसकी बाजार कीमत करीब 2.89 करोड़ रुपए है। कस्टम कानून के तहत सोना जब्त कर लिया गया है।
रियाद से शिपमेंट लाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में डीआरआई ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को रियाद से आई शिपमेंट को रिसीव करने और उसे एस्कॉर्ट करने के लिए बुलाया गया था।
तस्करी के लिए बनाई गई थी खास योजना
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने कूरियर टर्मिनल से सोना निकालने के लिए एक फर्म के जरिए फर्जी केवाईसी दस्तावेज तैयार कराए थे। डीआरआई अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad