Hindi News / Crime / Featured

बुर्का पहन लोकल के महिला कोच में घुसा : इंस्टा पर वायरल वीडियो से खुली पोल

Article Top Ad

मुंबई: लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में सफर के दौरान मुंबईकरों ले लिए भीड़ की समस्या अब आम हो चुकी है लेकिन भीड़ के अलावा महिला यात्रियों की सुरक्षा दूसरी सबसे गंभीर समस्या बनती जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ी करनेवाला ऐसा ही एक मामला बीते सामने आया था, जिसमें महिला कोच में बुर्का पहन कर सफर करते व्यक्ति का वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था। इस घटना के बाद लोग मुंबई लोकल में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थी। लेकिन रेलवे पुलिस ने नासिक स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी 2026 को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक पुरुष बुर्का पहनकर लेडीज कोच में सफर करता दिख रहा था। हालांकि किसी महिला यात्री ने आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए लौहमार्ग पुलिस आयुक्त राकेश कलासागर और उपायुक्त प्रज्ञा जेडगे ने विशेष टीम गठित कर जांच के आदेश दिए।
सीसीटीवी फुटेज और जूतों से मिला सुराग
​पुलिस ने घाटकोपर और ठाणे स्टेशनों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में सामने आया कि ​संदेही शख्स 6 फरवरी को ‘पाटलिपुत्र एक्सप्रेस’ के जनरल डिब्बे से उतरकर लोकल में चढ़ा था।
​फुटेज में वह इगतपुरी स्टेशन पर बुर्के में ही ट्रेन बदलता दिखा।
​नासिक रोड स्टेशन पर वह फेंसिंग कूदकर स्टेशन में दाखिल हुआ था।
पुलिस ने नासिक के मुक्तिधाम इलाके में 25 से अधिक कैमरों की जांच की। आखिरकार, एक इमारत से बाहर निकलते वक्त शख्स की चाल ढाल और उसके जूतों ने पुलिस का ध्यान खींचा। जब पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, तो बुर्के के साथ पहने गए वही जूते और बैग बरामद हुए, जिससे उसकी पहचान पक्की हो गई।
आरोपी मानसिक रोग से है पीड़ित
​पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शेख अल्ताफ हुसैन इल्हाक (57 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि अल्ताफ ‘सिज़ोफ्रेनिया’ नामक गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहा है। उसका संभाजी नगर के मेंटल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, वह बीमारी के दौरे में अक्सर घर में खुद को बंद कर लेता है या अचानक कहीं भी निकल जाता है। ​आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 162 के तहत मामला दर्ज कर उसे घाटकोपर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सौंप दिया गया है।
​प्रशासन की अपील
मध्य रेलवे ने स्पष्ट किया है कि पुरुष यात्री किसी भी स्थिति में महिला आरक्षित डिब्बों में प्रवेश न करें। ऐसा करने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर यात्री तुरंत हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad