Hindi News / Crime / Featured

चुनाभट्टी पुलिस की तत्परता : ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक को मिला उसका खोया कीमती सामान

Article Top Ad

मुंबई: मुंबई पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और सेवा भाव का परिचय दिया है। चुनाभट्टी पुलिस स्टेशन की टीम ने एक विदेशी पर्यटक की मदद करते हुए चंद घंटों के भीतर उनका गुम हुआ आईफोन और बटुआ (वॉलेट) ढूंढ निकाला।
बस में छूटा था सामान
18 फरवरी 2026 को ऑस्ट्रेलियाई नागरिक पीटर म्युअर हेड गोवा से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। चेंबूर के प्रियदर्शिनी, एवराड नगर इलाके में बस से उतरते समय वे अपना कीमती आईफोन और बटुआ बस में ही भूल गए। परेशान होकर विदेशी पर्यटक ने तुरंत चुनाभट्टी पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया।
पुलिस की फुर्ती आई काम
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निशा जाधव के मार्गदर्शन में एपीआई काले और पीएसआई टेंभे ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने ट्रेवल एजेंसी के कस्टमर केयर से संपर्क साधा और बस चालक व हेल्पर का नंबर प्राप्त किया। सटीक समन्वय के कारण पुलिस ने बस को ट्रैक किया और पर्यटक का सारा सामान सुरक्षित बरामद कर उन्हें सौंप दिया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad