Hindi News / Crime / Featured

अस्पताल परिसर में चुराता था मोबाइल : शातिर चोर को भोईवाड़ा पुलिस ने दबोचा

Article Top Ad

मुंबई: परेल स्थित केईएम, वाडिया, टाटा कैंसर अस्पताल आदि अस्पताल परिसरों में मरीजों और डॉक्टरों के मोबाइल चुराने वाले एक शातिर चोर को भोईवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से विभिन्न कंपनियों के 09 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, 4 जनवरी 2026 को के.ई.एम. अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर का सैमसंग ए 54 मोबाइल अस्पताल से चोरी हो गया। डॉक्टर की शिकायत पर भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज किया था।
50 सीसीटीवी कैमरों की खंगाली फुटेज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिसर के करीब 40 से 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपी की पहचान फिरोज इस्माइल शेख (40 वर्ष) के रूप में हुई, जो पुलिस रिकॉर्ड में एक शातिर अपराधी है।
10 दिनों तक बिछाया जाल
फिरोज की शिनाख्त होने के बाद एक तरफ पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करती रही। तो वहीं वह अस्पताल में फिर से चोरी करने आएगा, इस विश्वास के साथ पुलिस टीम ने लगातार लगभग 10 दिनों तक अस्पताल परिसर में जाल भी बिछाया था। अंततः 16 फरवरी को तड़के 1:00 बजे जब आरोपी दोबारा चोरी के इरादे से आया, तो पुलिस ने उसे धर दबोचा।
इन अधिकारियों का रहा विशेष योगदान
यह सफल कार्रवाई पुलिस आयुक्त (मुंबई) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय ठाकुर और उनकी डिटेक्शन टीम (पीएसआई सचिन बोरसे, अनिल भोंग व अन्य) द्वारा की गई।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad