Hindi News / Crime / Featured

सांताक्रुज में बीएमसी कर्मचारियों पर हॉकरों का हमला : पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Article Top Ad

मुंबई: सांताक्रुज-पश्चिम स्थित स्टेशन परिसर में अवैध हॉकिंग के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बीएमसी कर्मचारियों पर हमले का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में सांताक्रुज पुलिस ने मोहम्मद इकरम, शोएब मेहबूब सैयद और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 299 दर्ज किया है।
आरोप है कि इन लोगों ने बीएमसी अधिकारी लक्ष्मण मुठे और अन्य कर्मचारियों पर हमला किया और उन्हें धमकाया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 352, 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे हमले
जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी कुर्ला, भांडुप, कांदिवली (लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स) और बांद्रा जैसे इलाकों में हॉकर्स द्वारा सरकारी अधिकारियों और नागरिकों पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
हॉकर्स माफिया सक्रिय’
बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इस घटना को “बांग्लादेशी हॉकर्स माफिया” से जोड़ते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सांताक्रूज में हॉकर्स की माफियागिरी बढ़ रही है और यह कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है. किरीट सोमैया ने कहा कि इससे पहले भी भांडुप पश्चिम, कुर्ला, बांद्रा, कांदिवली सहित कई अन्य इलाकों में इसी तरह के हमले हो चुके हैं और अब समय आ गया है कि सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा, “हम मुंबई को बांग्लादेशी फेरीवालों से मुक्त करके ही दम लेंगे।”
जांच जारी, सख्ती के संकेत
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वहीं प्रशासन ने अवैध हॉकिंग और इस तरह की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad