Hindi News / Business / Featured

महाराष्ट्र में 89,731 करोड़ के पांच मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

Article Top Ad

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्योग विभाग मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक में लगभग 89,731 करोड़ रुपए की पांच विशाल और अति-विशाल औद्योगिक परियोजनाओं को विशेष प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया. इन परियोजनाओं से राज्य में करीब 20,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन होने का अनुमान है.
किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ?
मंत्रालय में आयोजित बैठक में कोल गैसिफिकेशन, सोलर सेल मॉड्यूल, इलेक्ट्रिक स्टील, सिंथेटिक ग्रेफाइट एनोड मटेरियल और पेट टायर कॉर्ड जैसे उच्च तकनीक आधारित भविष्योन्मुखी क्षेत्रों की पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी गई. इन परियोजनाओं से विदर्भ, मराठवाड़ा और नाशिक सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
इन परियोजनाओं से न केवल निवेश और रोजगार बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर सहायक उद्योग और आपूर्ति श्रृंखला भी विकसित होगी. साथ ही लघु और मध्यम उद्यमों को नए अवसर मिलेंगे तथा युवाओं के लिए कौशल विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी.
बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, उद्योग मंत्री डॉ. उदय सामंत सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad