घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने छोड़ा था घर
मुंबई के रे रोड रेलवे स्टेशन के पास एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज पति ने उसके प्रेमी की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वारदात की सूचना मिलते ही वडाळा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति इदू शेख को महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मृतक अन्सार रसुल शेख की हत्या के मामले में आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
पत्नी के नए रिश्ते से नाराज था आरोपी
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी इदू शेख कोई काम-धंधा नहीं करता था और उसे शराब व नशे की गंभीर लत थी. इसी आदत के कारण पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे, जिससे परेशान होकर उसकी 26 वर्षीय पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी. वह पिछले कुछ महीनों से रे रोड इलाके में ही बीपीटी के मजदूर अन्सार के साथ रह रही थी. जब इदू को दोनों के रिश्ते की भनक लगी, तो वह गुस्से में उनसे जवाब मांगने पहुंच गया.
बीच सड़क पर पत्थर से किया हमला
बुधवार रात करीब दस बजे इदू ने दोनों को रास्ते में रोक लिया. उनके बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. इदू ने पहले अन्सार को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा और फिर उसके सिर पर भारी पत्थर दे मारा. इस जानलेवा हमले में अन्सार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
साथ छोड़ा तो बना हैवान : शराबी पति ने की पत्नी की सरेराह हत्या
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad