Hindi News / Crime / Featured

गुटखा तस्करों पर लगेगा मकोका : सरकार का बड़ा फैसला

Article Top Ad

मुंबई. महाराष्ट्र में गुटखा के अवैध धंधे को रोकने के लिए सरकार अब बेहद सख्त कदम उठा रही है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) मंत्री नरहरी झिरवाल ने घोषणा की है कि राज्य में गुटखा बेचने और इसकी तस्करी करने वाले संगठित गिरोहों पर अब ‘मकोका’ (MCOCA) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
कमिश्नर ने जारी किए निर्देश
इस संबंध में एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को पात्र मामलों में मकोका लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं. जांच में सामने आया है कि गुटखा तस्करी में केवल छोटे दुकानदार ही नहीं, बल्कि बड़े निर्माता, फाइनेंसर और सप्लायर भी शामिल हैं. ये लोग नकली कागजात, फर्जी कंपनियों और गुप्त गोदामों के जरिए एक बड़ा नेटवर्क चला रहे हैं.
स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोपरि
राज्य में पूरी तरह प्रतिबंध होने के बावजूद स्कूल और कॉलेजों के पास गुटखा धड़ल्ले से बिक रहा है. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ऐसे दोषियों को जेल भेजने और दोबारा अपराध करने पर भारी सजा का प्रावधान है. मंत्री ने साफ किया कि जनता के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए इस कानून को बेहद कड़ाई से लागू किया जाएगा.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad