Hindi News / Crime / Featured

मंदिर के आर्थिक विवाद में युवक की हत्या : बीच-बचाव कर रहा था पीड़ित

Article Top Ad

पेवर ब्लॉक से हमला कर ली जान
दो भाई गिरफ्तार

मुंबई : ट्रॉम्बे के चिता कैंप स्थित मंदिर के आर्थिक लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की हत्या का कारण बन गया। दो भाइयों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे शरदकुमार (Sharadkumar) की पेवर ब्लॉक से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों शिवप्रसाद (Shivprasad) और हरिप्रसाद (Hariprasad) को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रॉम्बे के चिता कैंप इलाके में स्थित एक मंदिर के आर्थिक लेनदेन को लेकर शिवप्रसाद (Shivprasad) और हरिप्रसाद (Hariprasad) के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान वहां पहुंचे शरदकुमार (Sharadkumar) ने दोनों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन दो भाइयों के झगड़े में शरदकुमार का हस्तक्षेप करना शिवप्रसाद और हरिप्रसाद को नागवार लगा। नतीजतन दोनों भाई शरदकुमार पर ही भड़क गए और उससे बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दोनों ने पेवर ब्लॉक से शरदकुमार के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शरदकुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

सरेआम सड़क पर किया गया हमला
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 की रात करीब 11.45 बजे चिता कैंप स्थित रिचमेन फुटवेअर शॉप के सामने सार्वजनिक सड़क पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता महिला के पति शरतकुमार पर पेवर ब्लॉक से सिर पर हमला किया. गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई. प्रारंभिक जांच में मंदिर के आर्थिक व्यवहार को लेकर विवाद हत्या की वजह बताया गया है.
4 जुलाई को दर्ज हुआ मामला
शिकायतकर्ता महिला की शिकायत पर 4 जुलाई 2026 को ट्रॉम्बे पुलिस थाने में बीएनएस 2023 की धारा 103 और 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 292/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
गोरेगांव में नाले से मिला शव
गोरेगांव पश्चिम के लिंक रोड स्थित एक नाले से रविवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति दुर्घटनावश नाले में गिरा था या उसकी हत्या कर शव वहां फेंका गया। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।



4 जुलाई को दर्ज हुआ मामला
महिला की शिकायत पर 4 जुलाई 2026 को ट्रॉम्बे पुलिस थाने में बीएनएस 2023 की धारा 103 और 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 292/26 दर्ज किया गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad