अंबरनाथ. मुंबई से सटे ठाणे जिले में अंबरनाथ पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले फ्लाईओवर ब्रिज पर शुक्रवार को तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पूरे हादसे का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
घटना के वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखने को मिला कि तेज रफ्तार के कारण कार से चालक का नियंत्रण छूट गया था। इस दौरान तीन मोटरसाइकिल सवार हादसाग्रस्त कार की चपेट में आ गए.
दुर्घटना का विवरण
यह दुर्घटना अंबरनाथ पूर्व-पश्चिम फ्लाईओवर पर हुई। बताया जा रहा है कि कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया, जिसके बाद अनियंत्रित कार ने फ्लाईओवर पर हादसाग्रस्त हो गई।
मृतकों और घायलों की हुई शिनाख्त
हादसे में मरने वालों में तीन मोटरसाइकिल सवार शैलेश जाधव, चंद्रकांत अनारके, और सुमित चैलानी शामिल हैं। इसके अलावा, कार चला रहे चालक लक्ष्मण शिंदे की भी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में अभिषेक चव्हाण और अमित चव्हाण का इलाज मध्यवर्ती अस्पताल में चल रहा है।
शिवसेना उम्मीदवार भी घायल
इस दुर्घटनाग्रस्त कार में शिवसेना (शिंदे गुट) की उम्मीदवार किरण चौबे भी सवार थीं। वह गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और शिवसेना की महिला उम्मीदवार सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
