Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

मुंबई की महिला का गोरखपुर में मिला वस्त्रहीन शव : लव ट्रायंगल में लिव इन पार्टनर ने किया मर्डर

February 3, 2026

म्हाडा के सस्ते घर का झांसा : 66 लोगों से 3 करोड़ की ठगी

February 1, 2026

ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 : पाक को पीटकर भारत ने किया सेमीफाइनल का टिकट पक्का!

February 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Friday, February 6
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Uncategorized»Golfgreen : बहनोई ने साली की हत्या कर शव के तीन टुकड़े किए, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने और फोन ब्लॉक करने से नाराज था आरोपित
Uncategorized

Golfgreen : बहनोई ने साली की हत्या कर शव के तीन टुकड़े किए, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने और फोन ब्लॉक करने से नाराज था आरोपित

99sushmagupta@gmail.comBy 99sushmagupta@gmail.comDecember 15, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 75
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

कोलकाता : (Kolkata) दक्षिण कोलकाता के गॉल्फग्रीन इलाके (Golfgreen area of ​​​​South Kolkata) में एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शुक्रवार सुबह इलाके में कचरे के ढेर से महिला का कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपित और मृतका के बहनोई आतिउर लस्कर (Atiur Laskar) को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपित ने साली को प्रेम प्रस्ताव ठुकराने और फोन पर ब्लॉक करने से नाराज होकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान खतीजा बीबी के रूप में हुई है, जो दक्षिण 24 परगना की निवासी थी। वह गॉल्फग्रीन इलाके में घरेलू कामगार के रूप में काम करती थी और रोज सुबह बस से कोलकाता आती थी तथा शाम को लौट जाती थी। खतीजा का अपने पति से तलाक हो चुका था और वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहती थी। उसकी बड़ी बहन और बहनोई भी उसी इलाके में रहते थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित आतिउर, जो पेशे से पेंटिंग करता है, खतीजा को पसंद करने लगा था। उसने कई बार खतीजा को प्रेम प्रस्ताव दिया, जिसे खतीजा ने ठुकरा दिया। इसके बाद खतीजा ने आरोपित को फोन पर ब्लॉक कर दिया, जिससे नाराज होकर उसने इस हत्या की साजिश रची।

गुरुवार को खतीजा और आतिउर रोज की तरह एक साथ कोलकाता आए। दिनभर अपने-अपने काम करने के बाद आतिउर ने खतीजा को रात में साथ खाने का प्रस्ताव दिया। इसी दौरान दोनों के बीच फोन ब्लॉक करने को लेकर बहस हुई। आरोपित ने पहले खतीजा को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और धारदार हथियार से शव के तीन टुकड़े कर दिए। इन टुकड़ों को उसने प्लास्टिक की थैली में डालकर गॉल्फग्रीन इलाके में फेंक दिया।

शुक्रवार सुबह खतीजा का कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में उसकी तस्वीर दिखाकर पूछताछ शुरू की। कुछ लोगों ने मृतका की पहचान की और बताया कि वह अक्सर एक व्यक्ति के साथ देखी जाती थी। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपित आतिउर लस्कर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

कोलकाता पुलिस की डीसी (साउथ सबर्बन) विदिशा कलिता दासगुप्ता ने कहा कि मृतका की पहचान के लिए उसकी तस्वीर लोगों को दिखाई गई। दुकानदारों ने महिला को पहचानते हुए जानकारी दी कि वह अक्सर एक व्यक्ति के साथ रहती थी। इसी जानकारी के आधार पर आरोपित को पकड़ा गया। हालांकि, हत्या में इस्तेमाल हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है। आरोपित के बयान में कुछ असंगतियां हैं, जिनकी जांच जारी है।

पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

daughter-in-law killed by aunt fresno pregnant woman killed ground india report ground report ground report india india ground report indiagroudreport killed law and crime law and crime network man murders girlfriend and marries another woman morocco tourist killed mumbai news people getting killed pregnant woman killed serial killer serial killers spoiled by the boss chinese drama the female ceo turned janitor full episode the latest complete collection of short plays wife killed by husband Woman killed woman killed by husband woman killed by husband 2018
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
99sushmagupta@gmail.com
  • Website

Related Posts

Uncategorized

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए युद्ध स्तर पर करें काम : मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दिए निर्देश

October 16, 2025
Uncategorized

मनसे स्टाइल से डरा जेएनपीटी प्रशासन : गुजरात में नौकरी भर्ती साक्षात्कार रद्द

June 27, 2025
Uncategorized

गोरेगांव में बनेगा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नॉलॉजी : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी

April 11, 2025
Uncategorized

पश्मीना का जलवा बरकरार

March 3, 2025
Uncategorized

समाज में न्याय की आवश्यकता

January 19, 2025
Entertainment

Mumbai : तलाक के बारे में बात करते हुए ईशा कोप्पिकर की आंखों में आ गए आंसू

January 29, 2025
Add A Comment

Comments are closed.

Demo
Latest Posts

मुंबई की महिला का गोरखपुर में मिला वस्त्रहीन शव : लव ट्रायंगल में लिव इन पार्टनर ने किया मर्डर

February 3, 2026

म्हाडा के सस्ते घर का झांसा : 66 लोगों से 3 करोड़ की ठगी

February 1, 2026

ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 : पाक को पीटकर भारत ने किया सेमीफाइनल का टिकट पक्का!

February 1, 2026

पैकर्स एंड मूवर्स के नाम ले उड़े सामान : अभिनेत्री को लगा 5 लाख रुपए का चूना!

February 1, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.