Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

धारावी में दोस्त बना दरिंदा: ‘भाई-भाई’ की गुहार के बीच युवक की बेरहमी से हत्या

March 22, 2026

‘धुरंधर स्टाइल’ में ढेर हुआ भारत का दुश्मन : लश्कर की मांद में आतंकी कमांडर की हत्या से पाकिस्तान में सन्नाटा!

March 22, 2026

‘कैप्टन फाइल’ : जेल में भी जारी है ढोंगी तांत्रिक खरात की बाबागिरी!

March 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Monday, March 23
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Uncategorized»New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
Uncategorized

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

99sushmagupta@gmail.comBy 99sushmagupta@gmail.comDecember 18, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवाली के सपोर्ट से शेयर बाजार की चाल में कुछ देर के लिए तेजी आई, लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने पर बाजार ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.43 प्रतिशत और निफ्टी 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज, सन फार्मास्युटिकल्स, सिप्ला, रिलायंस इंडस्ट्रीज और विप्रो के शेयर 2.07 प्रतिशत से लेकर 0.86 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, लार्सन एंड टूब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 2.21 प्रतिशत से लेकर 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,320 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,071 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,249 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 20 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में और 32 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 18.19 अंक की मामूली गिरावट के साथ 80,666.26 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान की स्थिति बन गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होता रहा। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 80,868.02 अंक तक पहुंचा वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 80,313.02 अंक तक गोता भी लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 473.88 अंक की गिरावट के साथ 80,363.57 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 38.05 अंक टूट कर 24,297.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 24,394.45 अंक तक पहुंचा, वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर ये 24,229.85 अंक तक लुढ़क भी गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 94.15 अंक की कमजोरी के साथ 24,241.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 1,064.12 अंक यानी 1.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,684.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 332.25 अंक यानी 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,336 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

buyers and sellers stock market difference between share market and stock market domestic stock markets ground india report ground report india how to invest money in stock market indiagroudreport indiagroundreport indian stock market indian stock market fall investing in the stock market mumbai news new delhi nifty operators game in stock market sensex stock market stock market course in hindi stock market crash stock market fall stock market for beginners stock market in hindi stock market news stock market today stock markets इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
99sushmagupta@gmail.com
  • Website

Related Posts

Uncategorized

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एआई जरूरी: विजया रहाटकर का दृढ़ विश्वास

February 16, 2026
Uncategorized

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए युद्ध स्तर पर करें काम : मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दिए निर्देश

October 16, 2025
Uncategorized

मनसे स्टाइल से डरा जेएनपीटी प्रशासन : गुजरात में नौकरी भर्ती साक्षात्कार रद्द

June 27, 2025
Uncategorized

गोरेगांव में बनेगा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नॉलॉजी : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी

April 11, 2025
Uncategorized

पश्मीना का जलवा बरकरार

March 3, 2025
Uncategorized

समाज में न्याय की आवश्यकता

January 19, 2025
Add A Comment

Comments are closed.

Demo
Latest Posts

धारावी में दोस्त बना दरिंदा: ‘भाई-भाई’ की गुहार के बीच युवक की बेरहमी से हत्या

March 22, 2026

‘धुरंधर स्टाइल’ में ढेर हुआ भारत का दुश्मन : लश्कर की मांद में आतंकी कमांडर की हत्या से पाकिस्तान में सन्नाटा!

March 22, 2026

‘कैप्टन फाइल’ : जेल में भी जारी है ढोंगी तांत्रिक खरात की बाबागिरी!

March 22, 2026

रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस : 14 वें आरोपी को 1 अप्रैल तक पुलिस हिरासत

March 22, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.