मुंबई. महाराष्ट्र के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. राज्य सरकार ने इस उद्देश्य से एक महत्त्वाकांक्षी पहल ‘महा-देवा’ फुटबॉल प्रतिभा विकास उपक्रम की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भरोसा जताया कि यह मिशन राज्य के युवाओं को विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर प्रदान करेगा.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ का समर्थन मिला है, जो अगले 5 वर्षों के लिए इसके ब्रांड एम्बेसडर होंगे. यह उपक्रम राज्य के शालेय शिक्षा और क्रीड़ा विभाग, मित्रा (एमआईटीआरए) और अभिनेता टाइगर श्रॉफ के बीच एक साझेदारी है. इस संबंध में वर्षा सरकारी निवास पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. इस मौके पर सुखराज नाहर ने व्हिलेज सोशल ट्रांसफॉर्मेशन फाउंडेशन (वीएसटीएफ) को 1 करोड़ रुपए का अनुदान भी प्रदान किया.
प्रमुख बिंदु: ‘महा-देवा’ उपक्रम की विशेषताएं
विशेषताएं विवरण
ब्रांड एम्बेसडर टाइगर श्रॉफ (अगले 5 वर्षों के लिए)
खिलाड़ियों का चयन WIFA स्काउटिंग नेटवर्क के जरिए 30 लड़के और 30 लड़कियां
सुविधाएँतकनीकी प्रशिक्षण, शैक्षणिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय खेलने के अवसर
स्टार जोड़ने का प्रयास लियोनेल मेस्सी को प्रकल्प से जोड़ने के लिए मित्रा कर रहा प्रयास
टाइगर श्रॉफ की भूमिका प्रचार कार्यक्रमों, डिजिटल अभियान और जनजागरण में सक्रिय भागीदारी
महाराष्ट्र सरकार, MITRA और टाइगर श्रॉफ की यह साझेदारी राज्य में एक नई फुटबॉल संस्कृति को बढ़ावा देने वाला एक बड़ा कदम मानी जा रही है. इस पहल से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के युवा खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मंच तक पहुँचने का सपना पूरा कर सकते हैं.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
