Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों पर FDA की बड़ी कार्रवाई : महाराष्ट्रभर में छापेमारी

May 8, 2026

तरबूज नहीं, चूहे का जहर बना मौत की वजह : पायधुनी निवासी परिवार की मौत में खुदकुशी का शक

May 8, 2026

विदेशी घुसपैठियों को नकली दस्तावेज : फर्जी जन्म प्रमाणपत्र घोटाले की जांच के लिए SIT गठित

May 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Saturday, May 9
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Featured»महाराष्ट्र धर्मांतरण विधेयक पर सदन में घमासान: फडणवीस बोले, किसी एक धर्म के खिलाफ नहीं
Featured

महाराष्ट्र धर्मांतरण विधेयक पर सदन में घमासान: फडणवीस बोले, किसी एक धर्म के खिलाफ नहीं

Team Tah ki BaatBy Team Tah ki BaatMarch 16, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

12 राज्यों में पहले से लागू
उद्धव गुट ने किया समर्थन
विपक्ष ने उठाए सवाल

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में सोमवार को ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ (धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक) पर जमकर बहस हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन में साफ किया कि यह कानून किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि ठगी, लालच और दबाव से होने वाले धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए लाया गया है। इस दौरान एनसीपी (शरद गुट) के नेता जितेंद्र आव्हाड के एक बयान पर बवाल मच गया, जिसके बाद उन्हें सदन में माफी मांगनी पड़ी।
‘सुरक्षा कवच है ये कानून, अराजकता नहीं’
विधेयक का बचाव करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश के 12 राज्यों में इस तरह का कानून पहले से लागू है। उन्होंने कहा, “संविधान धर्म बदलने की आज़ादी देता है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि राज्य स्तर पर इस संबंध में कानून बनाए जा सकते हैं। केंद्र ने भी राज्यों को ऐसा कानून बनाने का सुझाव दिया था।” उन्होंने आगे कहा कि यह विधेयक जबरन, फर्जीवाड़े या प्रलोभन देकर किए जाने वाले धर्मांतरण को अवैध घोषित करता है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विधेयक की मुख्य बातें:
अवैध धर्मांतरण की परिभाषा: बल, दबाव, लालच, धोखे या नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराना अवैध होगा।
सख्त सजा का प्रावधान: दोषियों को 1 लाख रुपये जुर्माना और 7 साल तक की कैद हो सकती है। एससी/एसटी पीड़ितों के मामले में जुर्माना 5 लाख रुपए तक बढ़ जाएगा। सामूहिक अपराध और बार-बार अपराध करने पर सजा और भी सख्त होगी।
विवाह पर असर: मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अवैध धर्मांतरण कराकर किया गया विवाह अमान्य होगा। ऐसे में जन्मे बच्चे का धर्म मां का होगा, लेकिन उसे पिता की संपत्ति में अधिकार मिलेगा और उसकी कस्टडी मां के पास होगी।
शिकायत दर्ज कराना: किसी भी रक्त संबंधी या पुलिस (सुओ-मोटो) द्वारा शिकायत दर्ज कराने का प्रावधान।
विपक्ष और सत्ता पक्ष की प्रतिक्रियाएं:
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट): पार्टी नेता भास्कर जाधव ने विधेयक का समर्थन करते हुए कहा, “हमने इसे पढ़ा है, यह किसी एक धर्म के खिलाफ नहीं है। जबरन धर्मांतरण रोकना जरूरी है।” उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के धर्मांतरण का जिक्र करते हुए कानून के दुरुपयोग से बचने की सलाह दी।
कांग्रेस: विधायक अस्लम शेख ने कहा कि ‘प्रलोभन’ की परिभाषा स्पष्ट नहीं है, जिससे प्रेम विवाह में भी इसका दुरुपयोग हो सकता है। उन्होंने इसे अन्य राज्यों के बाद लाने की आवश्यकता पर सवाल उठाया।
समाजवादी पार्टी: विधायक रईस शेख ने इसे एकतरफा और एक विशेष धर्म को लक्षित करने वाला बताते हुए विरोध जताया।
‘मैंने बेटी ईसाई परिवार में दी’ : आव्हाड
एनसीपी (शरद पवार) के जितेंद्र आव्हाड ने विधेयक को ‘धर्म नियंत्रण कानून’ बताते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “जातिवाद की दीवारें तोड़नी हैं तो अपनी बेटी दूसरे समुदाय में ब्याहिए। मैंने अपनी बेटी की शादी एक ईसाई परिवार में की है।” इसी दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक पर दिए एक बयान से भाजपा विधायक भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि आव्हाड ने शिवाजी महाराज का अपमान किया है।
आव्हाड ने मांगी माफी
हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। बहाली के बाद आव्हाड ने कहा, “अगर मेरे बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं और खेद व्यक्त करता हूं।” स्पीकर ने इसे स्वीकार करते हुए मामले को रिकॉर्ड से हटाने का आदेश दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Team Tah ki Baat

Related Posts

Crime

प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों पर FDA की बड़ी कार्रवाई : महाराष्ट्रभर में छापेमारी

May 8, 2026
Crime

तरबूज नहीं, चूहे का जहर बना मौत की वजह : पायधुनी निवासी परिवार की मौत में खुदकुशी का शक

May 8, 2026
Crime

विदेशी घुसपैठियों को नकली दस्तावेज : फर्जी जन्म प्रमाणपत्र घोटाले की जांच के लिए SIT गठित

May 8, 2026
Featured

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव निर्विरोध तय : सभी 10 सीटों पर मुकाबला टला

April 30, 2026
Crime

ड्रेनेज लाइन में मिला महिला का सड़ा शव : हत्या के आरोप में भाई भाभी गिरफ्तार

April 27, 2026
Crime

बिरयानी के बाद तरबूज खाने से बिगड़ी तबीयत : एक ही परिवार के 4 की मौत

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Latest Posts

प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों पर FDA की बड़ी कार्रवाई : महाराष्ट्रभर में छापेमारी

May 8, 2026

तरबूज नहीं, चूहे का जहर बना मौत की वजह : पायधुनी निवासी परिवार की मौत में खुदकुशी का शक

May 8, 2026

विदेशी घुसपैठियों को नकली दस्तावेज : फर्जी जन्म प्रमाणपत्र घोटाले की जांच के लिए SIT गठित

May 8, 2026

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव निर्विरोध तय : सभी 10 सीटों पर मुकाबला टला

April 30, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.