Author: 99sushmagupta@gmail.com
जयपुर : (Jaipur) राजस्थान की राजधानी जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र (Bhankrota police station area of Jaipur) में कल सुबह हुए एलपीजी टैंकर ब्लास्ट में झुलसे लोगों में से दो और ने आज सुबह दम तोड़ दिया। अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। अधिकारियों के अनुसार, झुलसे 31 लोग अब भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस हादसे में 25 लोग 75 फीसदी तक झुलसे हैं। सवाई मानसिंह हॉस्पिटल पहुंचे कई शवों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। एक शव का तो केवल धड़ ही लाया गया। एक शव पोटली में हॉस्पिटल पहुंचा।…
पारंपरिक और अपारंपरिक खतरों का ‘ब्लू वाटर’ में मुकाबला करने में सक्षम हैं दोनों जहाजनई दिल्ली : (New Delhi) देश के आत्मनिर्भर होने की यात्रा में एक और ऐतिहासिक दिन जुड़ गया, जब भारतीय नौसेना को एक साथ दो युद्धपोत सौंपे गए। इनमें एक विध्वंसक सूरत और दूसरा फ्रिगेट नीलगिरी हैं। इन जहाजों को भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) ने निर्मित किया है। दो अत्याधुनिक युद्धपोतों के एक साथ समुद्री बेड़े में शामिल होने से भारतीय नौसेना की परिचालन और युद्ध क्षमता बढ़ेगी। नौसेना को मिला जहाज ‘सूरत’ प्रोजेक्ट…
चंडीगढ़ : (Chandigarh) खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (Pro-Khalistan terrorist organization Babbar Khalsa International) ने पुलिस को चुनौती देते हुए गुरदासपुर जिले के बंगा वडाला गांव के पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया है। जिले के कलानौर क्षेत्र में पिछले 48 घंटों में यह दूसरा ग्रेनेड हमला है। 28 दिनों में पंजाब में आठ बार ग्रेनेड फेंके जा चुके हैं। बंगा वडाला गांव में आधी रात हुए धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकले तो पता चला कि पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंका गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी…
सिरसा (हरियाणा) : (Sirsa) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला (Former Haryana Chief Minister and Indian National Lok Dal chief Chaudhary Om Prakash Chautala) का अंतिम संस्कार आज दोपहर तीन बजे जिले के तेजा खेड़ा फार्म हाउस में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस जगह से चौटाला को खास लगाव रहा है। वह शुरू में यहां ढाणी बनाकर रहे हैं। देश के चर्चित किसान नेता स्वर्गीय चौधरी देवीलाल (famous farmer leader late Chaudhary Devi Lal) के पुत्र चौटाला के पार्थिव शरीर को रात करीब 10 बजे तेजा खेड़ा फार्म हाउस पहुंचाया गया। आज…
कल्याण की घटना पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने विधानसभा में दिया जवाबमुंबई : (Mumbai) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने शुक्रवार को नागपुर में कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। यहां किसी भी तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लेकिन मराठी होने की वजह हमें प्रादेशिक अस्मिता का गर्व है, इसलिए मराठी समाज पर किसी भी तरह हमला भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को नागपुर में विधानपरिषद में कल्याण में मराठी समाज के एक व्यक्ति पर हुए हमले के मुद्दे का जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस मामले को…
मुंबई/नई दिल्ली : (Mumbai/New Delhi) औषधि कंपनी सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (initial public offering) (आईपीओ) शुक्रवार को खुलते ही दोपहर 12.10 बजे तक 66 फीसदी सब्सक्राइब हो गया है। रिटेल कैटेगरी 284 फीसदी सब्सक्रिप्शन के साथ फुल हो गई है, जबकि एनआईआई कैटेगरी में 48 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। निवेशक इसमें निवेश के लिए 24 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। जानकारी के अनुसार सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने इस आईपीओ के लिए शेयर का प्राइस बैंड 372-391 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशक इसमें न्यूनतम 38 इक्विटी शेयरों और उसके बाद उसके गुणांक में बोली लगा सकते…
नई दिल्ली : (New Delhi) जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक शनिवार, 21 दिसंबर को राजस्थान के जैसलमेर में होगी। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी छूट पर चर्चा होगी। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वित्त मंत्री सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक में करीब 148 वस्तुओं की जीएसटी दर में फेरबदल पर चर्चा होने की संभावना है। बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने अपनी रिपोर्ट जीएसटी…
नई दिल्ली : (New Delhi) भारत ने यूरोपीय संघ (European Union) (ईयू) के बाजारों में घरेलू उद्योग के सामने आ रही बाधाओं को रेखांकित कर इन्हें हल करने का आग्रह किया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और यूरोपीय व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस सेफकोविक के बीच देर रात वर्चुअल बातचीत की। इस दौरान दोनों के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की प्रगति के अलावा कई मुद्दे पर चर्चा की गई। मंत्रालय ने बताया…
भोपाल : (Bhopal) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते तीन दिन से अगल-अलग कारोबारियों के यहां लोकायुक्त और आयकर विभाग (Lokayukta and Income Tax Department) के छापे के बाद अब यहां मेंडोरी के जंगल में एक गाड़ी में 52 किलो सोना बरामद हुआ। इसके साथ ही 10 करोड़ रुपये नकद भी मिले हैं। सोने की कीमत 40 करोड़ 47 लाख रुपये आंकी गई है। गुरुवार की दरमियानी रात दो बजे 30 गाड़ियों में पहुंची आयकर विभाग और पुलिस की टीम ने वाहन को पकड़ा है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये सोना और नकद राशि किसकी…
मुंबई : (Mumbai) मुंबई सिटी एफसी शनिवार शाम इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले के लिए मुंबई फुटबॉल एरिना (Mumbai Football Arena) (एमएफए) में चेन्नइयन एफसी की मेजबानी करेगी। मुंबई चेन्नइयन एफसी के खिलाफ अपने पिछले नौ आईएसएल मुकाबलों में सात जीत और दो ड्रा के साथ अपराजित रहे हैं। मुंबई ने अपने पिछले पांच मैचों में दो जीते हैं और दो ड्रा खेले हैं। मुंबई सिटी एफसी 11 मैचों में चार जीत, पांच ड्रा और दो हार से 17 अंक लेकर तालिका में सातवें स्थान पर है। चेन्नइयन एफसी 12 मैचों में चार जीत, तीन ड्रा…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution