Author: 99sushmagupta@gmail.com
ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश की राजधानी ढाका के टोंगी बिस्वा इज्तेमा मैदान पर कब्जे को लेकर तबलीगी जमात के दो गुटों के बीच बुधवार को हुए खूनखराबा पर अंतरिम सरकार ने कठोर कदम उठाया है। इस संबंध में मौलाना साद गुट के तबलीगी जमात के प्रवक्ता मुआज बिन नूर (Tablighi Jamaat spokesperson Muaz Bin Noor) (40) को आज तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। इस खूनखराबा में तीन श्रद्धालुओं की जान गई है। द डेली स्टार समाचार पत्र के अनुसार, नूर का घर ढाका के उत्तरा में है। तबलीगी जमात के दूसरे गुट के नेता मौलाना जुबेर हैं। जुबेर गुट ने…
कोलंबो : (Colombo) श्रीलंका की नौसेना ने उत्तर-पूर्वी तट के निकट समुद्र क्षेत्र में संकट में फंसे म्यामांर के 25 बच्चों समेत 102 रोहिंग्याओं को बचा लिया। स्थानीय मछुआरों ने इनको सबसे पहले मुल्लईतिवु जिले के वेल्ला मुल्लीवैक्कल क्षेत्र में देखा। मछुआरों ने नौसेना को इसकी सूचना दी। डेली न्यूज समाचार पत्र के अनुसार, नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गयान विक्रमसूर्या ने कहा कि म्यांमार से 102 संदिग्ध अवैध प्रवासियों को ले जा रही नाव रास्ता भटक कर उत्तर-पूर्व में मुल्लईतिवु जिले में मुल्लैवैक्कल तट से दूर समुद्र की ओर बह गई थी। मछुआरों ने इनको 19 दिसंबर को देखा था।…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों पुरस्कार प्राप्त हुआसूरत : (Surat) सूरत के इच्छापोर पुलिस स्टेशन (Surat’s Ichhapore Police Station) को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। यह गौरवपूर्ण पुरस्कार भुवनेश्वर में आयोजित डीजीपी सम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों इच्छापोर पुलिस स्टेशन को प्रदान किया गया। इस पुरस्कार के लिए कानून और व्यवस्था के क्षेत्र में स्टेशन के अद्वितीय कार्य, नागरिक सहयोग और आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को मुख्य आधार माना गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आधुनिकीकरण विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण…
मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री मौनी रॉय (Actress Mouni Roy) ने सोशल मीडिया पर अपने नए प्रोजेक्ट ‘सलाकार’ के संबंध में एक घोषणा की है। इस पोस्ट के साथ अभिनेत्रीरॉय ने अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘सलाकार’ के सेट से पर्दे के पीछे की तस्वीरें शेयर कीं। क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर में रॉय निर्देशक फारुक कबीर के साथ पोज दे रही हैं। पोस्ट का कैप्शन देते हुए मौनी ने लिखा, “तैयार हो जाइए 2025 के लिए।” फैंस इस प्रोजेक्ट और मौनी की भूमिका के बारे में अनुमान लगा रहे हैं। हालांकि, विवरण अभी तक गोपनीय हैं। फिल्म की रिलीज़ 2025 में तय की…
पटना : (Patna) राज्य में कानून-व्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार (Director General of Police Vinay Kumar) रात-रात भर शहर व पुलिस थानों में घूमकर विधि व्यवस्था के बारे में जानकारी ले रहे हैं, तो पुलिस की टीम मुस्तैदी से काम कर रही है। बिहार पुलिस की डायल 112 कम से कम समय में पहुंचकर लोगों की अपनी सेवा दे रही है। दिसम्बर माह की ही कुछ घटनाओं पर नजर डालें, तो सूचना मिलने के 5 से 10 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस आमलोगों को अपनी सेवा मुहैया करा रही है।…
लापता 7 वर्षीय बच्चे की तलाश आज भी जारीमुंबई : (Mumbai) मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा पर्यटन स्थल (Gateway of India to Elephanta tourist spot) की ओर जा रही नीलकमल नाव दुर्घटना (Neelkamal boat accident) के बाद लापता एक और शव गुरुवार की रात बचाव टीम ने बरामद किया है। इस घटना में मृतकों की संख्या बढक़र 14 हो गई है। शुक्रवार सुबह भी खाेज अभियान चलाया गया। बचाव दल लापता 7 वर्षीय बच्चे काे तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार नाव दुर्घटना में दो लापता लोगों की तलाश मुंबई समुद्र में की जा रही थी। कल…
मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड में कई एक्टर्स के बारे में उनके ब्रेकअप के सालों बाद भी बात होती रहती है। ऐसी ही एक जोड़ी है, शाहिद कपूर और करीना (Shahid Kapoor and Kareena) की। इन दोनों का अफेयर काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने अपने रिश्ते को छुपाया भी नहीं था, लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया और बाद में वे अपने अपने रास्ताें पर पर आगे बढ़ गए। अब कई सालों बाद करीना और शाहिद एक ही फोटो फ्रेम में नजर आए हैं। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (Dhirubhai Ambani International School) में कई बॉलीवुड हस्तियों के बच्चे पढ़ते हैं। हाल…
नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (former Chief Minister Arvind Kejriwal and Deputy Chief Minister Manish Sisodia) की उनके खिलाफ ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए ईडी को समय दे दिया है। जस्टिस मनोज कुमार ओहरी की बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 5 फरवरी को करने का आदेश दिया। मामले की सुनवाई करते हुए ईडी को नोटिस जारी किया है। सुनवाई के…
प्रदेश के 10 शहर में 50-50 क्षमता वाले तैयार किये जाएंगे आवासीय भवनलखनऊ : (Lucknow) योगी सरकार संकटग्रस्त घरेलू हिंसा से पड़ित और आपदा वाली महिलाओं के पुनर्वासन और मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रदेश भर में शक्ति सदन का संचालन शुरू कर रही है। इसके लिए प्रदेश के 10 जिलों का चयन किया गया है, जिसमें विभिन्न श्रेणी के अंतर्गत पीड़ित बेटियों और महिलाओं को उनकी बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ पुनर्वासन और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने जाने का भी काम होगा। भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित मिशन शक्ति की उप योजना सामर्थ्य के…
नई दिल्ली : (New Delhi) पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप 2025 (Para Athletics World Championships 2025) का आयोजन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (Jawaharlal Nehru Stadium) में होगा, जो अगले मार्च में पहली बार विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स की मेजबानी भी करेगा। अगले साल पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप नई दिल्ली में होगी, जो पहली बार भारत में इस आयोजन की मेजबानी करेगा, विश्व पैरा एथलेटिक्स (डब्ल्यूपीए) ने गुरुवार (19 दिसंबर) को उक्त घोषणा की। पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप, दुनिया की सबसे बड़ी एकल पैरा खेल प्रतियोगिता, 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक जवाहरलाल नेहरू…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution