Author: 99sushmagupta@gmail.com
बांदा : बांदा जनपद के नगर पंचायत बबेरू के उपचुनाव में भाजपा के विवेकानंद गुप्त ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी वसदेईया को करीब 1482 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है। भाजपा ने समाजवादी पार्टी से यह सीट छीन ली है। नगर पालिका अतर्रा के वार्ड नंबर 4 सुदामा पुरी की रिक्त सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं बांदा नगर पालिका के स्वराज कॉलोनी वार्ड में अंशु वर्मा ने जीत हासिल कर अपनी सीट बरकरार रखी है। बबेरू नगर पंचायत सीट के उपचुनाव में 17 दिसंबर को हुए मतदान में…
शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्षी दल भाजपा के लाए गए काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार देखने को मिली। भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर और सुधीर शर्मा (BJP MLAs Bikram Singh Thakur and Sudhir Sharma) ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार की घेराबंदी की और भ्रष्टाचार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। दूसरी ओर सत्तापक्ष के विधायक चंद्रशेखर ने पूर्व भाजपा सरकार के समय भर्तियों में भ्रष्टाचार के आरोपों से सदन में कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। भाजपा के बिक्रम सिंह ने…
नई दिल्ली : (New Delhi) राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ (Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar) के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को उपसभापति हरिवंश ने इस आधार पर खारिज कर दिया कि 14 दिन का नोटिस नहीं दिया गया था और धनखड़ का नाम सही ढंग से नहीं लिखा गया था। इसे विपक्ष के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी द्वारा सदन में पेश किए गए अपने फैसले में उपसभापति ने कहा कि यह अनुचित कार्य है। इसमें गंभीर खामियां हैं और यह उनकी…
मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) के विधायक राम शिंदे को सर्वसम्मत से निर्विराेध विधानपरिषद का सभापति चुन लिया गया। इसकी घोषणा गुरुवार को नागपुर में विधान परिषद सभागृह में विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे ने की। दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता रामराजे नाइक-निंबालकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 7 जुलाई 2022 से परिषद सभापति का पद खाली था। इसलिए विधान परिषद की उपसभापति ने मंगलवार को सभापति चुनाव की घोषणा की थी। इसके तहत बुधवार को दोपहर तक नामांकन करने और गुरुवार को मतदान कराने की घाेषणा हुई थी।इस प्रक्रिया के…
मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे (Western Railway) द्वारा यात्रियों की सुविधा और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 02133/02134 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर सुपरफास्ट स्पेशल और ट्रेन संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल ट्रेन के फेरों को विशेष किराए पर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 02133/02134 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर सुपरफास्ट स्पेशल का विस्तार: ट्रेन संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से 17.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.10 बजे…
गुवाहाटी : (Guwahati) असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (Special Task Force) (एसटीएफ) ने केरल और पश्चिम बंगाल पुलिस की मदद से आठ जिहादियों (कट्टरपंथियों) को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी है। आरोप है कि यह मॉड्यूल देश में हिंसक हमले और हिन्दू नेताओं काे निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था। ऑपरेशन ‘प्रगति’ के तहत देशभर में जुड़े अन्य मॉड्यूल का पता लगाने के लिए पुलिस पड़ताल कर रही है। गुरुवार को असम पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में असम पुलिस के स्पेशल डीजीपी हरमीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रव्यापी आपरेशन ‘प्रगति’ तहत केरल…
सियोल : (Seoul) दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ की अल्पकालिक घोषणा कर विधायिका और न्यायपालिका के सवालों का सामना करने के लिए राष्ट्रपति यून सुक येओल की कानूनी टीम में किम होंग-इल और यून गैप-ग्यून को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। किम होंग-इल कोरिया संचार आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं बुसान उच्च अभियोजक कार्यालय के पूर्व मुख्य अभियोजक और यून गैप-ग्यून डेगू उच्च अभियोजक कार्यालय के पूर्व मुख्य अभियोजक हैं। यह जानकारी राष्ट्रपति येओल के कानूनी सलाहकार और वरिष्ठ अधिवक्ता सेओक डोंग-ह्योन ने आज दी। द कोरिया टाइम्स के अनुसार, सेओक डोंग-ह्योन ने कहा कि राष्ट्रपति येओल…
इस्लामाबाद : (Islamabad) हाल ही में ग्रीस के पास समुद्र में तीन नावों के पलटने से पाकिस्तान के कम से कम 40 नागरिकों की मौत हो गई। इनमें से सिर्फ पांच के शव खोजे जा सके हैं। बाकी के जीवित बचने की कोई संभावना नहीं है। इसलिए उनको भी मृत मान लेना चाहिए। वजह यह है कि ग्रीस तटरक्षक बल ने समुद्र में बचाव अभियान को बंद कर दिया है। ग्रीस की राजधानी एथेंस से पाकिस्तान के दूतावास ने सरकार को भेजी रिपोर्ट में यह सूचना साझा की है। जियो न्यूज चैनल में प्रसारित खबर के अनुसार, लीबिया में अभी…
नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली यातायात पुलिस ने आज जारी परामर्श (ट्रैफिक एडवाइजरी) में कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) के निर्माण की वजह से कालिंदी कुंज जंक्शन (मार्ग संधि स्थल) पर यातायात प्रभावित रहेगा। इसलिए वाहन चालक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लें। परामर्श में कहा गया कि आगरा कैनाल रोड पर एक पुल और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य आगामी कई माह तक जारी रहने की संभावना है। इस वजह से कालिंदी कुंज चौराहे पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। इस कारण कुछ माह तक यात्रियों को जाम का सामना करना पड़…
पटना : (Patna) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने गुरुवार को ‘हमारा बिहार हमारी सड़क’ मोबाइल ऐप (‘Hamara Bihar Hamari Sadak’ mobile app) का रिमोट का बटन दबाकर लोकार्पण किया। ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत इस एंड्रॉयड आधारित मोबाइल ऐप का निर्माण किया गया है। मोबाइल ऐप का लोकार्पण करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि जनता की भागीदारी से बुनियादी ढांचे के विकास में भी तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सड़कें मेंटेन रहें, इसका विशेष ख्याल रखें। जनता द्वारा जो शिकायतें…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution