Author: 99sushmagupta@gmail.com
चंडीगढ़ : (Chandigarh) हरियाणा-पंजाब की सीमा पर शंभू और खनौरी में आंदोलनरत किसानों ने आज पंजाब में 48 स्थानों पर तीन घंटे तक ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है। रेल रोको आंदोलन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। किसानों की इस घोषणा से पुलिस, रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीमें सतर्क हो गई हैं। रेल रोको आंदोलन पर किसान संगठन एकमत नहीं है। आज के आंदोलन से कई किसान संगठनों ने दूरी बना ली है। किसानों के विरोध के मुख्य केंद्र पंजाब का अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर आदि जिले रहेंगे। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि रेल रोको आंदोलन…
शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन (Himachal Pradesh Legislative Assembly) सत्र बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे धर्मशाला के तपोवन में शुरू होगा। चार दिवसीय सत्र 21 दिसम्बर तक चलेगा। चौदहवीं विधानसभा का यह सातवां सत्र है। सत्र के पहले दिन विपक्ष प्रश्नकाल को बाधित कर हंगामा कर सकता है। सदन में अतिथि शिक्षक भर्ती, विभागों में खाली पद, प्रदेश की माली हालत, अपराध, नशा, अवैध खनन जैसे कई विषयों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान होगा। सत्र के पहले दिन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री सत्र की शासकीय कार्यसूची से सदन को अवगत करवाएंगे।…
नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर (national capital Delhi-NCR) में एक बार फिर प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। इसके साथ कोहरे ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। आज सुबह औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक ( एक्यूआई) 440 दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर एक्यूआई 450 के पार पहुंच गया है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन महसूस होने लगी है। गले में भी खराश की शिकायत हो रही ही। उधर, मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले तीन दिन के लिए दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया…
ब्रिसबेन : (Brisbane) गाबा के मैदान पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के तहत खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 89 रन बनाकर घोषित कर दी। एलेक्स कैरी 22 और मिचेल स्टॉर्क 2 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 274 रनों की हो गई है और अब भारत को यह मैच जीतने के लिए 275 रनों की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 260 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी…
वाशिंगटन : (Washington) यूक्रेन की फौज (Ukrainian army) ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में छिड़ी लड़ाई में उत्तर कोरिया के कई सौ सैनिकों को मार गिराया है। यह दावा एक वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने किया है। इसे रूस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उत्तर के कोरिया के करीब 10,000 सैनिक यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में रूस की सेना का साथ दे रहे हैं। द गार्जियन समाचार पत्र ने अमेरिकी अधिकारी के हवाले से यह खबर दी है। खबर में दावा किया गया है कि यूक्रेन से लड़ते हुए कई सौ उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए। इनमें…
कोलकाता : (Kolkata) क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (Cricket Association of Bengal) (सीएबी) ने मंगलवार को ईडन गार्डन्स के दो दर्शक स्टैंड्स का नामकरण दो महान हस्तियों के नाम पर करने की घोषणा की। यह स्टैंड्स भारतीय सेना के वीर अधिकारी कर्नल एन.जे. नायर और भारत की पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के नाम पर रखे गए हैं। यह सम्मान इन दोनों के अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान और उपलब्धियों को सलाम करने के लिए दिया गया है। कर्नल एन.जे. नायर का योगदान कर्नल एन.जे. नायर, जिन्हें ‘एनजे’ के नाम से जाना जाता है, भारतीय सेना के एक उत्कृष्ट अधिकारी थे।…
जम्मू : (Jammu) जिला मुख्यालय कठुआ के वार्ड नंबर 19 के शिवानगर में देररात एक घर में आग लग गई। घर के भीतर नौ लोग सो रहे थे। इनमें से 6 की दम घुटने से मौत हो गई। तीन बेसुध हैं। मदद के लिए पहुंचा एक अन्य पड़ोसी भी बेसुध है। चारों को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान गंगा भगत (17) पुत्री भारत भूषण निवासी शहीदी चौक कठुआ, दानिश भगत (15) पुत्र भरत भूषण निवासी शहीदी चौक कठुआ, अवतार कृष्ण…
इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान (Dera Ismail Khan) (डीआई खान) और शांगला में 24 घंटों दौरान हुए दो अलग-अलग आतंकी हमलों में पांच सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। आतंकवादियों ने डेरा इस्माइल खान में एक आईईडी विस्फोट और शांगला जिले में एक पुलिस चौकी पर हमला किया। डॉन समाचार पत्र के अनुसार, आतंकवादियों ने मंगलवार को डेरा इस्माइल खान में दरबान तहसील के जरकानी इलाके में सुरक्षा बलों के वाहन को निशाना बनाया।आतंकवादियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से इस वाहन पर विस्फोट कर दिया। इस हमले में तीन कर्मी शहीद हो गए…
कोंडागांव : जिले के आड़का छेपड़ा वार्ड में संचालित अवैध क्लिनिक को जिला प्र:आड़का छेपड़ा वार्ड निवासी निखिल सिकदार नामक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से शासन के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज मंगलवार काे सील कर दिया है। , फर्जी तरीके से लोगों का इलाज करने के मामला सामने आया था। निखिल सिकदार के घर में चल रहे अवैध क्लिनिक में फर्जी तरीके से इलाज किया जा रहा था। जहां लोगों से मोटी रकम की वसूली जा रही थी। निखिल सिकदार फिलहाल फरार हैं। इस मामले की जानकारी उनकी पत्नी आरएचओ हेमा रानी सिकदार को थी, जिसे कलेक्टर के…
कड़ाके की ठंड से 4-5 दिन राहत मिलने की उम्मीदभोपाल : (Bhopal) मध्य प्रदेश में इस सीजन सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को पचमढ़ी की रात शिमला से भी ज्यादा ठंडी रही। यहां तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं बुधवार को राजधानी भोपाल सहित करीब 18 शहरों में शीतलहर व कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कड़ाके की ठंड से लोगों को अगले 4 से 5 दिन तक थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। जबकि कुछ…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution