Author: 99sushmagupta@gmail.com
कोरबा : (Korba) जिले के कटघोरा नगर में मुख्य चौराहे पर आज मंगलवार सुबह प्रशासन की बड़ी कार्यवाही हुई। जनपद पंचायत कटघोरा द्वारा 2008 में आबंटित की गई शासकीय भूमि पर संचालित नाै दुकानों को आज राजस्व विभाग ने सील कर दिया है। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत द्वारा दिए गए लीज को न्यायालय ने निरस्त कर दिया है, जिसके तहत आज सुबह 9 बजे कटघोरा एसडीएम, तहसीलदार व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर सभी दुकानों को सील किया। इस कार्यवाही के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया और चौक पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा…
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- सरकार प्रदेशवासियों पर कर्ज का बोझ लादती जा रही हैभोपाल : (Bhopal) मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र (winter session of Madhya Pradesh Assembly) का आज मंगलवार को दूसरा दिन है। विपक्ष बेरोजगारी, महंगाई को लेकर सरकार को पूरी तरह से घेरने के लिए तैयार है। आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेसी विधायक हाथों में तख्तियां और कटोरा लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने यहां विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने जमकर नारेबाजी की। विपक्षी विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेशवासियों पर कर्ज का बोझ लादती जा रही है। प्रदेश के लोगों की स्थिति…
रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ में इन दिनाें उत्तर से आ रही हवा के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में कई जगहों पर शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने आज उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी दी है।सरगुजा संभाग के अनेक जिलों में पाले की स्थिति बनी हुई है। बलरामपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहां पारा 3.3 डिग्री पर रहा। प्रदेश में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर चुका है। सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में ठंड में और वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी रायपुर…
नई दिल्ली : (New Delhi) बाहरी उत्तरी जिले के बवाना इलाके (Bawana area of outer North district) में आज सुबह एक फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो गईं। सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियों काे भेजा गया। खबर लिखे जाने तक दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। दमकल विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह 6:19 बजे इस आशय की सूचना मिली। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि अलग-अलग दमकल स्टेशनों से आग बुझाने वाली 15 गाड़ियों को भेजा गया। आग बुझाने में 48 से ज्यादा फायरकर्मी जुटे हुए हैं।…
ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश में जुलाई-अगस्त में सामूहिक विद्रोह के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के आरोपों के सिलसिले में आज 16 आरोपितों को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण के समक्ष पेश किया गया। इनमें पूर्व मंत्री, पूर्व नौकरशाह, एक पूर्व न्यायाधीश व अन्य गणमान्य शामिल हैं। इनको अंतरिम सरकार के गठन के बाद गिरफ्तार किया गया था। द डेली स्टार समाचार पत्र ने अपनी खबर में यह जानकारी दी। विवरण के अनुसार, इन 16 में से 12 को सुबह करीब 10:20 बजे अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण लाया गया। इनके नाम हैं-पूर्व कानूनमंत्री अनीसुल हक, पूर्व उद्योगमंत्री अमीर हुसैन अमू, पूर्व…
कोलकाता : (Kolkata) आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले (RG Kar Medical College case) में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) (सीबीआई) की कार्रवाई में देरी के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे डॉक्टरों को कोलकाता पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। पुलिस के इस फैसले के बाद चिकित्सकों के संगठन ‘वेस्ट बंगाल ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स’ (‘West Bengal Joint Platform of Doctors’)(डब्ल्यूबीजेडीएफ) ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है।डॉक्टरों का यह प्रदर्शन मंगलवार यानी 17 दिसंबर से 26 दिसंबर तक कोलकाता के डोरीना क्रॉसिंग पर आयोजित होना था। कोलकाता पुलिस ने इस आयोजन को…
चंडीगढ़ : (Chandigarh) पंजाब में अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस थाने में मंगलवार तड़े बम धमाका हो गया। इसकी सूचना पाते ही पुलिस और सेना के अधिकारी पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। यहां पहले भी धमाका हो चुका है। पंजाब पुलिस इस घटना पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बोल रही है। आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने जीवन फौजी के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर धमाके की जिम्मेदारी ली है। धमाके की जिम्मेदारी लेने वाला जीवन फौजी खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां का साथी है। यह धमाका सुबह करीब सवा तीन बजे हुआ। धमाका उस स्थान…
आगरा : (Agra) जिले में खंदौली थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने दुर्घटना का संज्ञान लिया। थाना खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कार चालक समेत तीन लोग है। वहीं, कैंटर चालक की भी पहचान की जा रही। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना वाली कार दिल्ली के नंबर की है। इस आधार पर कार के मालिक गाजियाबाद…
भावनगर/अहमदाबाद : (Bhavnagar/Ahmedabad) गुजरात के सोमनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भावनगर जिले के त्रापज के पास आज सुबह सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।बताया गया है कि त्रापज के पास हाइवे पर एक डंपर में खराबी आ गई। इसलिए ड्राइवर ने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस बीच सूरत से राजुला जा रही एप्पल ट्रैवल्स की एक निजी बस डंपर के पिछले हिस्से से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस…
नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोने के भाव में तेजी आने से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,040 रुपये से लेकर 77,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,550 रुपये से लेकर 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी मामूली तेजी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत बढ़ कर 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम के…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution