Author: 99sushmagupta@gmail.com
कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के स्कूल नौकरी घोटाले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ईडी) के दर्ज मामले की सुनवाई रोजाना आधार पर हो सकती है। कोलकाता स्थित प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (Prevention of Money Laundering Act)(पीएमएलए) की विशेष अदालत ने इस संबंध में संकेत दिए हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, ईडी ने आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर ली है। इसके बाद मामले की सुनवाई प्रारंभ होगी। सोमवार को अदालत ने केंद्रीय एजेंसी को गवाहों की सूची बुधवार तक तैयार कर अदालत में जमा करने का…
चंडीगढ़ : (Chandigarh) पंजाब महिला आयोग से नोटिस मिलने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी (Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee president Harjinder Singh Dhami) सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे और महिला आयोग के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाए। उल्लेखनीय है कि शनिवार को एडवोकेट धामी ने बीबी जागीर कौर के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, जहां से विवाद शुरू हुआ। यह मामला मीडिया में आने के बाद महिला आयोग ने इसका स्वत: संज्ञान लिया और एडवोकेट धामी को 17 दिसंबर तक जवाब देने के आदेश जारी किए। महिला आयाेग की तय तारीख से एक दिन…
नई दिल्ली : (New Delhi) राज्यसभा में सोमवार को संविधान के 75 गौरवशाली वर्ष पर केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने चर्चा की शुरुआत की। चर्चा के दौरान निर्मला सीतारमण ने संविधान संशोधन को लेकर कांग्रेस की गलतियां गिनवाईं। इस बीच केन्द्रीय मंत्री सीतारमण और कांग्रेस सांसद जयराम रमेश (Union Minister Sitharaman and Congress MP Jairam Ramesh) के बीच तीखी नोकझोंक हुई । जीएसटी के मुद्दे पर कांग्रेस के सांसद जयराम रमेश ने केन्द्रीय मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया, जिस पर निर्मला सीतारमण भड़क गईं और उनसे लिखित में माफी देने की मांग…
नई दिल्ली : (New Delhi) तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी (Trinamool MP Abhishek Banerjee) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इंडी गठबंधन के नेता के तौर पर दावेदारी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ममता सबसे वरिष्ठ नेता हैं एवं भाजपा और कांग्रेस दोनों को हराकर आगे बढ़ी हैं। तृणमूल सांसद ने आज संसद परिसर में कहा कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की दावेदारी पर इंडी एलायंस बैठक कर विचार करेगा। वो सबसे वरिष्ठ हैं, तीन बार की मुख्यमंत्री और तीन बार की सांसद हैं। केन्द्र सरकार में कई मंत्री पद संभाल चुकी हैं। ममता के क्षेत्रीय…
ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रो. मोहम्मद यूनुस (Prof. Mohammad Yunus) ने सोमवार को राष्ट्रीय आम सहमति आयोग के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस आयोग में मौजूदा सुधार आयोगों के प्रमुख शामिल होंगे। साथ ही अगला आम चुनाव 2025 के अंत या 2026 की पहली छमाही में कराना संभव हो सकता है। बीडीन्यूज24डॉटकॉम के अनुसार अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने विजय दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार ने छह सुधार आयोगों का गठन किया है।…
कोलकाता : (Kolkata) कोलकाता के तिलजला इलाके में स्थित एक मकान में सोमवार सुबह जबरदस्त विस्फोट हुआ जिसमें मकान का छत उड़ गया। इस विस्फोट में एक 63 वर्षीय महिला घायल हो गई। फिलहाल महिला को बाइपास के पास एक निजी अस्पताल में इलाजरत है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार की सुबह तिलजला के एक घर में अचानक तेज आवाज सुनाई दी। तुरंत स्थानीय लोग दौड़े और देखा कि विस्फोट के कारण एक घर की छत उड़ गयी है। घर के अंदर एक बूढ़ी औरत थी। विस्फोट में वृद्धा अधिकतर झुलस गई। स्थानीय लोगों तुरंत उसे बाईपास के एक निजी…
नई दिल्ली : (New Delhi) सोमवार को राज्यसभा में संविधान की 75 साल की यात्रा पर बहस की शुरुआत करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने संविधान में कई संशोधनों के लिए कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी अपनी आलोचना को बर्दाश्त नहीं किया।इमरजेंसी के दौरान गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी और अभिनेता बलराज साहनी की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मुद्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (former Prime Minister Jawaharlal Nehru) पर निशाना साधा। निर्मला सीतारमण ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर…
भोपाल : (BHOPAL) मध्य प्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Assembly) का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। पहले दिन सदन में ध्यानाकार्षण के दौरान निजी स्कूलों के संचालन में अनियमितता, मनमानी फीस वसूली और यौन शोषणा का मुद्दा उठा। सत्ता पक्ष के विधायक और पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह मुद्दा उठाते हुए सरकार से इस संबंध में नीति बनाने की मांग की। इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री केन्द्र सरकार द्वारा बनाई गई नई शिक्षा का हवाला देते हुए निजी स्कूलों की अव्यवस्थाओं पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया। मप्र की 16वीं विधानसभा की शुरुआत हाल ही में मप्र…
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सचिवालय सहायक (सीजीएल) परीक्षा का विरोध करने के आरोप में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उन्हें सदाबहार चौक से हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने आंदोलनकारी छात्रों पर बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर उन्हें भगा दिया। इससे पहले पुलिस छात्रों को समझा-बुझाकर वापस जाने को कह रही थी लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया ।
मुंबई/नई दिल्ली : आनंद राठी समूह की ‘ब्रोकरेज’ शाखा आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड कंपनी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया है।यह समूह इस आईपीओ के जरिए 745 करोड़ रुपये जुटाना चाहता है। सेबी के समक्ष जमा दस्तावेज के अनुसार आनंद राठी समूह की ‘ब्रोकरेज’ इकाई आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स कंपनी नए निर्गम से प्राप्त 550 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी को आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। कंपनी के…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution