Author: 99sushmagupta@gmail.com

ढाका : बांग्लादेश में विजय दिवस पर सोमवार को राष्ट्रीय शहीद स्मारक से अवामी लीग के सात नेताओं और कार्यकर्ताओं को दोपहर करीब 12:30 बजे शहीद बेदी के पास हिरासत में ले लिया गया। यह राष्ट्रीय स्मारक राजधानी ढाका से लगभग 35 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम के सावर में स्थित है। यह लोग पुष्पांजलि अर्पित करने गए थे। ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार आशुलिया पुलिस स्टेशन के प्रभारी अबू बक्कर सिद्दीकी ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों में ढाका जिला अवामी लीग के पूर्व महासचिव और ढाका जिला परिषद के अध्यक्ष और ढाका-19 निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व सांसद मिल्टन…

Read More

मुंबई : (Mumbai) मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन (Famous tabla player Zakir Hussain) का निधन हो गया है। उन्होंने 73 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। जाकिर हुसैन को सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जाकिर हुसैन कई सालों से अमेरिका में रह रहे थे। जाकिर हुसैन और तबले का समीकरण दीपक और लौ जैसा है। उन्होंने तबला की शिक्षा अपने पिता अल्लाह रक्खा खान से ली थी। उस्ताद जाकिर हुसैन अपनी कला की ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जो लोगों को हमेशा याद रहेगी। जाकिर हुसैन…

Read More

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले (East Medinipur district of West Bengal) के कांथी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भजन बजाते हुए कार से गुजर रहे यात्रियों पर भीड़ ने जानलेवा हमला किया। यह घटना कांथी सेंट्रल बस स्टैंड इलाके में हुई, जो कोलकाता-दीघा मार्ग पर स्थित है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें देखा जा सकता है कि सैकड़ों लोगों की भीड़ ने कार को घेर लिया और वाहन पर पत्थर, लाठी और डंडों से हमला किया। कार सवारों को भी खींचकर बेरहमी से पीटा। पुलिस मौके…

Read More

ब्रिसबेन : (Brisbane) यहां गाबा के मैदान पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के तहत खेले जा रहे तीसरे मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने केवल 51 रन पर चार विकेट खो दिये हैं।केएल राहुल (KL Rahul) 33 और कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले नाबाद हैं। इससे पहले आज ऑसेट्रेलिया की पहली पारी 445 रनों पर समाप्त हुई। बारिश के व्यवधान के बीच भारत की पहली पारी की शुरूआत खराब रही और मिचेल स्टॉर्क ने पारी की दूसरी ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) (04) चलता कर भारत को पहला झटका दिया। शुभमन गिल…

Read More

नई दिल्ली : (New Delhi) खुदरा के बाद थोक महंगाई दर में गिरावट आई है। सब्जियों और खाने-पीने के चीजों के दाम घटने से थोक मूल्य सूचकांक (Wholesale Price Index) (डब्‍ल्‍यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर नवंबर माह में घटकर 1.89 फीसदी पर आ गई है। इससे पिछले महीने अक्‍टूबर में यह 2.36 फीसदी थी। सितंबर में थोक महंगाई दर 1.84 फीसदी पर थी। पिछले वर्ष नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित थोक महंगाई दर 0.39 फीसदी थी। वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया कि नवंबर में खाद्य वस्‍तुओं की महंगाई घटकर 8.29 फीसदी…

Read More

रांची : (Ranchi) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह (senior advocate Vijay Singh) के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि बाबा के आंदोलन के साथी, वरिष्ठ अधिवक्ता, झामुमो परिवार के स्तंभ और मेरे अभिभावक स्वरूप आदरणीय विजय सिंह के निधन की खबर से अत्यंत मर्माहत हूं। सोरेन ने कहा है कि सौम्य और सरल स्वाभव के धनी विजय ने झामुमो परिवार और दुमका की जनता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया था। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने…

Read More

दमिश्क : (Damascus) सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद शासन के पतन के बाद आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) जड़े जमाने की कोशिश कर रहा है। इस्लामिक स्टेट ने पूर्वोत्तर सीरिया में गतिविधियां तेज कर दी है। आतंकी समूह के हमले में कम से कम 88 लोग मारे गए हैं। अरबी न्यूज बेवसाइट ‘+963’ के अनुसार, सैन्य सूत्रों ने रविवार को कहा कि मौजूदा स्थिति का फायदा उठाते हुए आईएसआईएस ने पूर्वोत्तर सीरिया के इलाकों में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। आतंकी संगठन ने पिछले दिनों इस क्षेत्र में कई हमले किए। इन हमलों केवल 24 घंटों में 88 लोग…

Read More

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता अल्लू अर्जुन को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 4 दिसंबर को ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर पर भगदड़ मच गई थी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। अल्लू अर्जुन को पुलिस ने शुक्रवार (13 दिसंबर, 2024) को गिरफ्तार किया था, बाद में जमानत दे दी गई, लेकिन उन्हें एक रात जेल में रहना पड़ा। इस पूरे गिरफ्तारी मामले के बाद अब अल्लू अर्जुन ने घायल लड़के को लेकर पोस्ट किया है। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि अल्लू अर्जुन घायल…

Read More

बिलासपुर : (Bilaspur) छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे (National Highway and State Highway in Chhattisgarh) सहित सड़कों को मवेशी मुक्त करने और सटीक रोड मैप बनाने को लेकर चल रही जनहित याचिका पर सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविन्द्र कुमार अग्रवाल (Chief Justice Ramesh Kumar Sinha and Justice Ravindra Kumar Agarwal) की स्पेशल बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने अपने पूर्व आदेश के परिपालन की जानकारी मांगी। शासन ने अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवंत सिंह ठाकुर के माध्यम से अपना पक्ष रखा। जिसमें कहा गया कि…

Read More

मुंबई : (Mumbai) साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘सिकंदर’ (Sajid Nadiadwala’s film ‘Sikander’), जिसे ए.आर. मुरुगाडोस ने डायरेक्ट किया है और सलमान ख़ान (Salman Khan) इसमें मुख्य भूमिका में हैं, ने दर्शकों में उत्साह का माहौल बना दिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट ने अपनी घोषणा के बाद से ही सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अब, साजिद नाडियाडवाला ने सलमान ख़ान के फैंस के लिए एक खास तोहफा दिया है। सलमान के जन्मदिन के मौके पर यानी 27 दिसंबर 2024 को फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया जाएगा। आखिरकार, दर्शकों को मच अवेटेड ‘सिकंदर’ (‘Sikander’) की पहली झलक देखने मिलेगी, क्योंकि प्रोड्यूसर…

Read More