Author: 99sushmagupta@gmail.com

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Legislative Assembly) में शीतकालीन सत्र के प्रथम दिवस ही वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आज छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती को लेकर सवाल उठाया है। सेन ने कहा कि इस भर्ती से छत्तीसगढ़ के अनेक युवाओं का जहां भविष्य संवरेगा वहीं प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन (Vaishali Nagar MLA Rikesh Sen) ने सदन में 33 हजार शिक्षाकर्मियों की भर्ती को लेकर सवाल किया। यही सवाल उन्होंने पिछले सत्र में तात्कालिक शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से करते हुए पूछा था कि यह भर्ती कब…

Read More

शिमला : (Shimla) शिमला जिला के कुमारसेन थाना क्षेत्र के नारकण्डा में रविवार शाम अग्निकांड का मामला सामने आया जब बीडीओ दफ्तर के पास स्थित एक स्टोर में अचानक आग लग गई। यह घटना करीब छह बजे के आसपास हुई जिसके बाद आग की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी नारकण्डा के कर्मचारियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग बीडीओ दफ्तर के नजदीक बने एक टीन (चादर) से बने स्टोर में लगी थी। दमकल वाहनों की मदद से अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग को बुझाने की कोशिश की। एक घण्टे की मेहनत के बाद आग पर…

Read More

कूचबिहार : (Cooch Behar) कूचबिहार जिले के कालजानी इलाके में रविवार रात हुई सड़क दुर्घटना में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान संजीत राय, बिपाशा सरकार राय, ईवान, और ईशश्री हैं। वे कूचबिहार के बनेश्वर ग्राम पंचायत के कवरगंज इलाके के निवासी थे। पति-पत्नी संजीत और बिपाशा पेशे से शिक्षक थे। वे अपने दो वर्षीय बेटे इवान और पांच वर्षीय बेटी के साथ एक समारोह से लौट रहे थे। रात करीब बारह बजे गाड़ी कालजानी हेरिटेज इलाके की सड़क से गुजर रही थी। अचानक वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब…

Read More

नई दिल्ली : (New Delhi) चना, कपास और गेहूं जैसी कई फसलों की हाई क्वालिटी बीज तैयार करने वाली कंपनी धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस (Dhanlaxmi Crop Science) के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 55 रुपये के भाव पर जारी हुए थे। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 104.50 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के तुरंत बाद खरीदारी के सपोर्ट से कंपनी के शेयर 109.70 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गए। इस तरह पहले दिन ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो…

Read More

लखनऊ : (Lucknow) यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) की प्रतिमा के समक्ष समाजवादी पार्टी के विधायक धरने पर बैठे। वह सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। किसानों को एमएसपी का वादा अधूरा, योगी सरकार का कार्यकाल पूरा, न रोजगार न स्वरोजगार ..जैसे नारे लिखे तख्तियां उनके हाथों में हैं। उल्लेखनीय है उत्तर प्रदेश विधान सभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। उत्तर प्रदेश सरकार इस सत्र में अनुपूरक बजट भी पेश करेगी।

Read More

रायपुर/बालाेद : (Raipur/Balod) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आधीरात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें एक एक बच्चा, चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। सात लोग घायल हुए हैं। उनकी हालत गंभीर है। यह हादसा डौंडीथाना क्षेत्र के ग्राम चोरहापड़ाव के पास हुआ।इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी ने बताया कि कार सवार लोग नामकरण संस्कार (छठी ) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रविवार देररात डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चोरहापड़ाव के पास…

Read More

सवालों का जवाब देने से कतरा रहे राष्ट्रपति येओल, पूछताछ के लिए समन देने गए पुलिस अधिकारी बैरंग लौटेसियोल : (Seoul) दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति यून सुक येओल (President Yoon Suk Yeol) के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित होने के बाद महासंग्राम मचा हुआ है। सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी (पीपीपी) में आंतरिक संघर्ष तेज हो गया है। इस सबके बीच पीपीपी प्रमुख हान डोंग-हून (PPP chief Han Dong-hoon) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति येओल पुलिस के सवालों का जवाब देने से कतरा रहे है। राष्ट्रपति कार्यालय और उनके आवास ने समन देने गए पुलिस अधिकारियों को खाली हाथ…

Read More

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल सांकेतिक बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ कारोबार होता रहा। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स लगातार सातवें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.02 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 6,050.03 अंक…

Read More

कोलकाता : (Kolkata) भारत और बांग्लादेश ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की 53वीं वर्षगांठ (india and Bangladesh celebrated Vijay Diwas on the 53rd anniversary) पर विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर दोनों देशों के युद्धवीरों और सैन्य अधिकारियों ने कोलकाता के फोर्ट विलियम में स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय में 1971 के युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी धर्मों के गुरुओं ने प्रार्थना की और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय सेना के अनुसार, भारत से आठ युद्धवीर और दो सैन्य अधिकारी बांग्लादेश के विजय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे, जबकि…

Read More

सैन फ्रांसिस्को : (San Francisco) विश्व विख्यात तबला वादक ”उस्ताद” जाकिर हुसैन (“Ustad” Zakir Hussain) का यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की । परिवार ने आज जारी बयान में कहा कि हुसैन की मृत्यु इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से उत्पन्न जटिलताओं के कारण हुई। उन्होंने 73 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली।सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल समाचार पत्र के अनुसार, उनके परिवार के प्रवक्ता जॉन ब्लेइचर ने कहा कि हुसैन की मृत्यु दोपहर 3:42 बजे हुई। अंतिम क्षणों में परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। वह 1970 के दशक में मुंबई से मैरिन काउंटी…

Read More