Author: 99sushmagupta@gmail.com
जम्मू : (Jammu) बीएसएफ ने अरनिया सेक्टर में नशीले पदार्थों सहित पाक ड्रोन (Pakistani drone) को अपने कब्जे में लिया है। बीएसएफ ने एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया की बीती रात लगभग 2010 बजे जम्मू के अरनिया सेक्टर में तैनात बीएसएफ जम्मू के सतर्क सैनिकों द्वारा एक तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया गया जिसमें बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोका और 495 ग्राम नशीले पदार्थ सहित पाक ड्रोन को ज़ब्त कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि बीएसएफकर्मियों के अथक समर्पण और तीखी निगरानी ने एक बार फिर राष्ट्र विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को हरा…
मीरजापुर में अब तक 58 हजार छात्रों का अपार कार्ड तैयारड्रॉपआउट बच्चों की ट्रैकिंग और शिक्षा में वापसी होगी आसान।’वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी’ के तहत छात्रों को मिलेगा 12 अंकों का यूनिक आइडीमीरजापुर : (Mirzapur) जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों और मदरसों में पढ़ने वाले कक्षा 12 तक के 5.26 लाख छात्र-छात्राओं के लिए आटोमेटेड परमानेंट अकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (Automated Permanent Academic Account Registry) (अपार) योजना लागू हो रही है। इस योजना के अंतर्गत छात्रों की पूरी शैक्षिक जानकारी, जैसे परीक्षा ग्रेड, सर्टिफिकेट, और उपलब्धियां, डीजी लॉकर में संरक्षित रहेगी। अब तक जिले में 58 हजार बच्चों का…
कोलकाता : (Kolkata) दक्षिण कोलकाता के गॉल्फग्रीन इलाके (Golfgreen area of South Kolkata) में एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शुक्रवार सुबह इलाके में कचरे के ढेर से महिला का कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपित और मृतका के बहनोई आतिउर लस्कर (Atiur Laskar) को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपित ने साली को प्रेम प्रस्ताव ठुकराने और फोन पर ब्लॉक करने से नाराज होकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान…
मुंबई : (Mumbai) बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने तीन बेटियों को 70 वर्षीय बीमार पिता से मिलने और उनकी देखरेख करने की छूट दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि पिता को मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत हो, तो उन्हें इससे वंचित न किया जाए। बेटियों को पिता का ख्याल रखने की पूरी आजादी होगी। सौतेली मां के रुखे व्यवहार से तंग बेटियों ने एडवोकेट वीके दुबे (Advocate VK Dubey) द्वारा याचिका दायर की और सुनवाई पर कोर्ट ने यह आदेश दिया है। एडवोकेट वीके दुबे ने दायर की याचिका बेटियों ने दावा किया था कि सौतेली…
शोणितपुर (असम) : (Sonitpur) शोणितपुर पुलिस ने विश्वसनीय जानकारी के आधार पर छापामारी कर 10.572 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि ढेकियाजुली थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई के तहत ढेकियाजुली थाना के एसआई जाकिर हुसैन और थाना स्टाफ की टीम ने आकस्मिक छापेमारी की। यह छापेमारी अक्काश अली के घर पर की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अक्काश अली और दिनेश साहनी के रूप में हुई है। दोनों आरोपित ढेकियाजुली थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने इन आरोपितों के…
बार्सिलोना : (Barcelona) स्पेन की दिग्गज फैशन कंपनी मैंगो के संस्थापक इसाक एंडिक (Isak Andic) की दुर्घटना में मौत हो गई। कंपनी की तरफ शनिवार को इसकी घोषणा की। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने मैंगो संस्थापक के निधन पर शोक व्यक्त किया। 71 वर्षीय एंडिक, बार्सिलोना के पास कोलबैटो गुफा इलाके में पैदल यात्रा के दौरान फिसल कर गहरी खाई में गिर गए। मैंगो के सीईओ टोनी रुइज ने एक बयान में कहा- एंडिक के निधन से बहुत बड़ा शून्य पैदा हो गया है। उन्होंने अपना जीवन मैंगो को समर्पित कर दिया। फोर्ब्स में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी…
नई दिल्ली : (New Delhi) लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने से जुड़े दो विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किए जाएंगे। संसद की कार्य सूची के अनुसार केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विधेयक पेश करेंगे। पहला संशोधन विधेयक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के लिए और दूसरा विधेयक दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुदुचेरी में विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के लिए होगा। इस बीच, अर्जुन राम मेघवाल संघ राज्य क्षेत्र कानून (संशोधन) विधेयक 2024 भी पेश करेंगे ताकि संघ राज्य क्षेत्र अधिनियम 1963, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली…
प्रयागराज : (Prayagraj) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंजीनियर अतुल सुभाष मोदी (Artificial Intelligence engineer Atul Subhash Modi) सुसाइड मामले में आरोपित पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के दूसरे सदस्यों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। गिरफ्तारी से बचने के लिए पत्नी समेत सभी आरोपितों की अग्रिम जमानत की अर्जी पर मंगलवार या बुधवार को सुनवाई की सम्भावना है। अग्रिम जमानत अर्जी अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया के साथ सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और सुशील सिंघानिया ने दाखिल की है। बताया जा रहा है कि निकिता सिंघानिया का परिवार इस मामले में अर्जेंट…
मुंबई : (Mumbai) लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक है ‘करिश्मा का करिश्मा’ (‘Karishma Ka Karishma’) से लोकप्रियता हासिल करने वाली झनक शुक्ला (Jhanak Shukla) शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी स्वप्निल सूर्यवंशी से हुई है। झनक 90 के दशक में अपनी क्यूटनेस के लिए लड़कों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। इसके अलावा उन्होंने ‘कल हो ना हो’ और हॉलीवुड फिल्म ‘वन नाइट विद द किंग’ में भी काम किया। झनक ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। झनक ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। स्वप्निल ने आइवरी शेरवानी पहनी…
कोलकाता : (Kolkata) कोलकाता के बागुईआटी में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति महिला का फेसबुक मित्र कौशिक साहा है, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक महिला का नाम है अभिषिक्ता दे, जो एक ब्यूटी पार्लर में कार्यरत थीं। सात साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनका तीन साल का बेटा है। वर्तमान में उनका बेटा दादा-दादी के साथ रहता था। महिला अपने पति के साथ…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution