Author: 99sushmagupta@gmail.com

मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ (South superstar Allu Arjun’s film ‘Pushpa 2: The Rule’) बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन हो गए हैं और अब तक फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब इस फिल्म की नौवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के बाद दूसरे शुक्रवार को देशभर में लगभग 36.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का देशभर में कुल कलेक्शन 762.1 करोड़ रुपये हो गया…

Read More

नई दिल्ली : (New Delhi) ऑनलाइन खरीदारों के लिए उत्‍पाद सुरक्षा बढ़ाने के पहल के तहत प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियां 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर सुरक्षा प्रतिज्ञा लेंगीं। इसका उद्देश्य डिजिटल मार्केट प्लेस (बाजार) पर असुरक्षित और नकली उत्पादों की बिक्री का पता लगाना और रोकना है। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एजियो, जिओमार्ट, नेटमेड, बिग बास्केट, टाटा क्लिक, टाटा 1एमजी, जोमैटो और ओला 24 दिसंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर सुरक्षा प्रतिज्ञा लेंगे। उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उपभोक्ता मामले के विभाग ने उपभोक्ताओं…

Read More

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली पुलिस और उप्र एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई ने बदमाश सोनू मटका को मुठभेड़ में मार गिराया। मटका ने फर्श बाजार में चाचा भतीजे की हत्या की थी। उसके बाद से ही पुलिस की टीमें सोनू मटका की तलाश में जुटी हुई थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये मुठभेड़ बागपत-मेरठ मार्ग पर हुई है। शनिवार तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम को सोनू मटका के मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र इलाके में होने की सूचना मिली थी। सूचना को पुख्ता कर टीम ने घेराबंदी की। आरोपित को सरेंडर करने के लिए कहा…

Read More

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ईडी) ने सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद पूर्ववर्ती भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड की 4,025 करोड़ रुपये की संपत्ति जेएसडब्‍ल्‍यू स्टील लिमिटेड को लौटा दी है। जेएसडब्ल्यू स्टील कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत दिवालिया कंपनी की परिसंपत्तियों के लिए सफल समाधान आवेदक थी। प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसने सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद पूर्ववर्ती भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी की 4,025 करोड़ की संपत्ति जेएसडब्‍ल्‍यू स्टील लिमिटेड को वापस कर दी है।…

Read More

रांची : (Ranchi) राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन *Chief Minister Hemant Soren) गंभीर हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर शनिवार को रांची पुलिस को सख्त निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ सीसीटीवी में कैद छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने सख्ती से कार्रवाई…

Read More

स्वाइन फ्लू से मौत मामले में गुजरात देश में दूसरे नंबर परअहमदाबाद : (Ahmedabad) गुजरात में सर्दी बढ़ने के साथ ही स्वाइन फ्लू के केस में वृद्धि आईं है। पिछले दो महीने से राज्य में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। इसमें मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। राज्य में पिछले दो माह में 22 लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से होने की जानकारी मिली है। वहीं मौत का यह आंकड़ा स्वाइन फ्लू के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुजरात में स्वाइन फ्लू के पिछले दाे महीने में 386…

Read More

शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सर्दी का जबरदस्त कहर देखने को मिल रहा है। राज्य के कई हिस्सों में पारा माइनस में चला गया है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में ठंड का असर ज्यादा देखा जा रहा है। हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और ऊना जैसे मैदानी इलाकों में ठंड ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन जगहों में मनाली और शिमला से ज्यादा ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के 11 शहरों का पारा शून्य से नीचे चला गया है। राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया…

Read More

कोलकाता : (Kolkata) आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से जुड़े जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपित दो व्यक्तियों को “डिफॉल्ट जमानत” मिलने के बाद कोलकाता में एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। कोलकाता की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला पुलिस स्टेशन के पूर्व प्रभारी अभिजीत मंडल को जमानत दी। आरोप है कि इन दोनों ने जांच को गुमराह करने और सबूतों से छेड़छाड़ की। हालांकि, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इन दोनों के खिलाफ…

Read More

ब्रिसबेन : (Brisbane) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के तहत यहां खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। पहले दिन केवल 13.2 ओवर का खेल हो सका, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा 19 और नाथन मेकस्विनी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच में केवल 5.3 ओवर फेंके गए थे, तभी बारिश शुरु हो गई, जिसके कारण 25 मिनट तक खेल रूका रहा। बारिश रूकने…

Read More

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) मंत्रिमंडल का विस्तार कल होगा। नागपुर के राजभवन में शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने की संभावना है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 21, शिवसेना के 12 और राकांपा के 10 विधायकों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। संभावित मंत्रियों को फडणवीस फोन कर इसकी जानकारी देने वाले हैं।महाराष्ट्र में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने पांच दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की…

Read More