Author: 99sushmagupta@gmail.com
मंडी : (Mandi) आइआइटी मंडी ने यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। प्रोफेसर पर संस्थान की ही दो छात्राओं ने जुलाई महीने में यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए संस्थान की तरफ से तुरंत प्रभाव से आंतरिक शिकायत कमेटी का गठन करके जांच करने को कहा गया था। जांच कमेटी ने छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की और उन्हें सही पाया। इसके बाद यह रिपोर्ट बीओजी यानी बोर्ड ऑफ गर्वनर को सौंप दी गई। बोर्ड ऑफ गर्वनर ने इस पूरे मामले पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई…
कराची : (Karachi) भारत की राजधानी नई दिल्ली से जेद्दा जा रहे इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines flight) के एक विमान को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा। यह विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था तब एक 55 वर्षीय पुरुष यात्री गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था। जियो न्यूज चैनल ने विमानन सूत्रों के हवाले से इसका विवरण आज सुबह प्रसारित किया। विवरण के अनुसार जब विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था तब एक 55 वर्षीय मुस्लिम यात्री गंभीर रूप से बीमार पड़ गया। फ्लाइट क्रू ने यात्री को…
कोलकाता : (Kolkata) हावड़ा डिवीजन के जनाई रोड में रखरखाव कार्य के कारण शनिवार से सोमवार तक तीन दिनों के लिए कई लोकल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला पूर्व रेलवे ने लिया है। साथ ही, लंबी दूरी की कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। पूर्व रेलवे की ओर से जारी बयान के अनुसार, 14 दिसंबर (शनिवार) से 16 दिसंबर (सोमवार) तक जनाई रोड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कारण हावड़ा डिवीजन में ट्रेन सेवाओं पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। इसके चलते कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी और कई लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया…
देहरादून : (Dehradun) भारतीय सैन्य अकादमी (Indian Military Academy) (आईएमए) देहरादून में आज आयोजित गरिमामय पासिंग आउट परेड ने देश को 456 नए सैन्य अधिकारी सौंपे। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर हुई इस परेड में भारतीय सेना के लिए 456 और मित्र देशों की सेनाओं के लिए 35 कुल 491 अधिकारी कैडेट्स ने अपने प्रशिक्षण का अंतिम चरण पार किया। इस ऐतिहासिक परेड में नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर परेड की सलामी ली। तमाम गणमान्य व्यक्तियों, विदेशी मेहमानों, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और कैडेटों के परिजनों की मौजूदगी में आयोजित…
हैदराबाद : (Hyderabad) अभिनेता अल्लू अर्जुन (Actor Allu Arjun) जेल से रिहा हो गए। संध्या थियेटर हादसा केस में अदालत ने उन्हें कल 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजने का आदेश दिया था। पुलिस उन्हें चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले गई। इसके बाद उनके वकीलों ने तेलंगाना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाई कोर्ट ने उन्हें 50,000 रुपये के पर्सनल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत प्रदान की। अल्लू जेल से रिहा होने के बाद जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार जताया। अल्लू ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं, वह ठीक…
मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Bollywood actress Rani Mukerji) अपनी विविध भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। रानी मुखर्जी 2014 में फिल्म ‘मर्दानी’ में पुलिस अधिकारी शिवानी रॉय (police officer Shivani Roy) की भूमिका निभाई और अपने अभिनय से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। मर्दानी का पहला भाग 2014 में रिलीज़ हुआ था और 2019 में इसका सीक्वल भी आया। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहीं। अब यशराज फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर ‘मर्दानी 3’ की घोषणा कर दी है। रानी मुखर्जी एक बार फिर बहादुर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर…
मुंबई : (Mumbai) वाराणसी में फिल्म ‘वनवास’ के प्रमोशन के तहत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर और युवा अभिनेता उत्कर्ष शर्मा (famous actor Nana Patekar and young actor Utkarsh Sharma) ने फिल्म के विषय, किरदारों और शूटिंग से जुड़े दिलचस्प अनुभवों को शेयर किया। नाना पाटेकर ने फिल्म ‘वनवास’ के बारे में बात करते हुए कहा, “यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि समाज के लिए एक अहम संदेश भी है। यह एक ऐसा अनुभव है, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे। उत्कर्ष शर्मा ने अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए कहा, इस फिल्म…
कहा-लोगों का जीवन बेहतर बनाने को बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ा रही सरकारनई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Union Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary) ने शुक्रवार को कहा कि मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार लोगों के जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए बुनियादी ढांचे पर लगातार पूंजीगत व्यय बढ़ा रही है। सरकार का लक्ष्य वित्त वर्ष 2024-25 में निर्धारित 11.11 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय लक्ष्य को हासिल करना है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों…
नई दिल्ली : (New Delhi) मानक जीवनशैली में चुनिंदा आसन और प्राणायाम को शामिल करते हुए 40 मिनट की दैनिक योग दिनचर्या से मधुमेह होने का जोखिम लगभग 40 प्रतिशत तक कम हो सकता हैl मधुमेह शोधकर्ताओं एवं चिकित्सकों के विश्व के सबसे बड़े संगठन “रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया” (Research Society for the Study of Diabetes in India) (आरएसएसडीआई) के अध्ययन के मुताबिक भारत में पांच केंद्रों पर तीन वर्षों तक किए गए इस अध्ययन में लगभग 1,000 प्री-डायबिटीज व्यक्तियों को शामिल किया गया। इस अध्ययन में बताया गया है कि 40 मिनट का दैनिक योग…
नई दिल्ली : (New Delhi) विदेश मंत्रालय ने कनाडा के कुछ लोगों को भारतीय वीजा नहीं दिए जाने से जुड़ी रिपोर्ट पर कहा है कि यह किसी भी देश का संप्रभु अधिकार है। साथ ही मीडिया रिपोर्ट को दुष्प्रचार का हिस्सा बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Foreign Ministry spokesperson Randhir Jaiswal) ने शुक्रवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा कि हमने कई मौकों पर मीडिया में ऐसी रिपोर्टें देखी हैं। यह कनाडाई मीडिया की ओर से भारत के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान का एक और उदाहरण है। यह बदनाम करने का प्रयास है। उन्होंने कहा…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution