Author: 99sushmagupta@gmail.com
हैमिल्टन : (Hamilton) इंग्लैंड ने शुक्रवार को सेडॉन पार्क (New Zealand at Seddon Park) में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए अपनी अंतिम एकादश घोषित कर दी है। टीम में क्रिस वोक्स की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स को शामिल किया है। कप्तान बेन स्टोक्स ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि इंग्लैंड हैमिल्टन में तीसरी आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए अपने लाइन-अप में एक बदलाव किया गया है, जिसमें तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स को साथी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की जगह वापस बुलाया गया है। इसका मतलब है…
दरबार साहिब जाकर करवाई क्षमा याचना अरदासचंडीगढ़ : अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह द्वारा अकाली नेता सुखबीर बादल व अन्य को सुनाई गई धार्मिक सजा शुक्रवार को पूरी हो गई। दस दिनों तक विभिन्न गुरुद्वारों में सजा भुगतने के बाद सुखबीर बादल आज अन्य अकाली नेताओं के साथ दरबार साहिब पहुंचे। यहां अकाल तख्त सचिवालय में सुखबीर बादल व अन्य नेताओं की धार्मिक सजा का ब्यौरा दर्ज किया गया। सुखबीर बादल ने अकाल तख्त साहिब के समक्ष अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना अरदास करवाई। अरदास के पश्चात सुखबीर बादल अब सामान्य जीवन में लौट आए हैं।…
धेमाजी (असम) : (Dhemaji) धेमाजी जिला सत्र न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए हत्या के एक मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, प्रत्येक दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आजीवन कारावास की सजा पाने वाले दोषियों के नाम हैं – धेमाजी के विष्णुपुर गांव के निवासी निरेन बर्मन, अजीत बर्मन, राजीव दास, तपेश दास, धनंजय कर और देव बर्मन। ये मामला 2012 का है, जब इन सभी दोषियों ने एक ही गांव के निवासी नंदी सिंह को उसके घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।…
देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड एसटीएफ ने देशभर में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के नाम पर बेरोजगार युवाओं को फर्जी जॉब ऑफर देकर ठगी करने वाले साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज, प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरोह बेरोजगार युवाओं को आईबीएम, एचसीएल, टेक महिंद्रा और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों में नौकरी का झांसा देकर जॉब ऑफर लेटर जारी करता था। इसके बदले प्रोसेसिंग फीस और मेडिकल परीक्षण शुल्क के नाम पर 2,500 से लेकर 30,000 रुपये तक वसूले जाते थे। युवाओं को…
वाशिंगटन : (Washington) संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (United States President Joe Biden) ने अपनी विदाई से कुछ समय पहले गुरुवार को लगभग 1,500 आरोपितों की सजा कम की और 39 लोगों को माफी दी। उन्होंने इस दौरान चार भारतीय-अमेरिकियों को भी क्षमादान भी दिया। इतनी बड़ी संख्या में एक दिन में क्षमादान देने की हाल के दिनों की यह इकलौती घटना है। बाइडेन ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”आज मैं अहिंसक अपराधों वाले 39 लोगों को माफ कर रहा हूं, जिन्होंने पश्चाताप और पुनर्वास का प्रदर्शन किया है। मैं लगभग 1,500 अन्य लोगों की सजा कम कर…
मुंबई : (Mumbai) शिवसेना (यूबीटी) ने शुक्रवार को सूबे के सभी नगर निकाय चुनाव अपने बल पर लड़ने की घोषणा की है। यह शिवसेना यूबीटी के महाविकास आघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) (मविआ) से अलग होने का संकेत माना जा रहा है। कांग्रेस नेता विजय बडेट्टीवार ने कहा कि अगर शिवसेना (यूबीटी) को अलग चुनाव लड़ना है तो स्पष्ट करें हम भी अपनी भूमिका उसी हिसाब से तय करेंगे। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राऊत (leader Sanjay Raut) ने आज कहा कि मुंबई नगर निकाय चुनाव में उनकी पार्टी अपने बल पर मुंबई समेत 14 नगर निगमों के लिए तैयारी शुरू…
नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस महासचिव एवं पहली बार संसद पहुंची प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि भारत के संविधान ने देश की जनता को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय का वादा करते हुए एकता, न्याय और सुरक्षा का कवच दिया है। वर्तमान सरकार इस सुरक्षा कवच को तोड़ने का प्रयास कर रही है। विपक्ष की ओर से संविधान को अंगीकृत करने की 75वीं वर्षगांठ (75th anniversary) पर आयोजित विशेष चर्चा में प्रियंका ने कहा कि निजीकरण और लैटरल एंट्री के जरिए सामाजिक न्याय से जुड़ा सुरक्षा कवच तोड़ने की कोशिश की जा रही है।…
नई दिल्ली : मजबूत मांग की वजह से नवंबर महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री चार फीसदी बढ़कर 3,47,522 इकाई रही है। पिछले वर्ष नवंबर महीने में वाहन विनिर्माताओं ने 3,33,833 यात्री वाहनों की वितरकों तक आपूर्ति की थी। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि पिछले महीने दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री एक फीसदी की गिरावट के साथ 16,04,749 इकाई रही है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 16,23,399 इकाई रही थी। सियाम ने कहा कि नवंबर माह में कुल तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री में भी सालाना आधार…
नई दिल्ली : दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज विमल यादव ने टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर की बारामूला सीट से सांसद इंजीनियर रशीद के खिलाफ दर्ज मामले की शुक्रवार को सुनवाई टाल दी। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को करने का आदेश दिया। सांसद रशीद ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर संसद सत्र में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की है। रशीद ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये कोर्ट में पेश होकर कहा था कि मुझे लोगों ने चुना है और संसद के पिछले सत्र में मुझे…
नई दिल्ली : (New Delhi) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान को हाईजैक करने की कोशिश की है। भारत का संविधान किसी एक पार्टी की देन नहीं है। इसे भारत के लोगों ने भारतीय मूल्यों के अनुरूप बनाया है। इसमें सबका योगदान रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार संविधान में लिखे धर्म के अनुसार काम कर रही है, जो प्रगतिशील, समावेशी और परिवर्तनकारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में संविधान को अंगीकार करने की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित विशेष चर्चा…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution