Author: 99sushmagupta@gmail.com

ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश की प्रमुख अभिनेत्री और ई-कॉमर्स एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश की पूर्व अध्यक्ष शोमी कैसर (E-Commerce Association of Bangladesh Shomi Kaiser) को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट के अपीलीय डिवीजन के चैंबर जज जस्टिस एमडी रेजाउल हक ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग करने वाली राज्य की याचिका के बाद यह आदेश पारित किया। द डेली स्टार समाचार पत्र ने आज अपनी वेबसाइट पर यह खबर दी। इसमें कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के चैंबर जज ने कल गुरुवार को…

Read More

नई दिल्ली : (New Delhi) राज्यसभा के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ बने गतिरोध के कारण शुक्रवार को भी सदन की कार्यवाही हंगामे की भेट चढ़ गई। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले आज सभापति और सदन में विपक्ष के नेता के बीच खूब कहासुनी हुई। मीडिया में चल रहे व्यवस्थित अभियान पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज कहा, “दिन-रात केवल सभापति के खिलाफ अभियान चल रहा है… यह अभियान मेरे खिलाफ नहीं, बल्कि मेरी श्रेणी के खिलाफ़ है।” उन्होंने टिप्पणी…

Read More

नई दिल्ली : (New Delhi) टाटा मोटर्स के बाद हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड लिमिटेड (Ashok Leyland Limited) ने अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में अगले साल जनवरी से 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि मुद्रास्फीति और कमोडिटी की कीमतों में वृद्धि के कारण जनवरी से अपने वाणिज्यिक वाहनों की पूरी रेंज पर 3 तीन फीसदी तक की इजाफा करेगी। कंपनी ने कहा कि इस कदम से लागत के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी। इससे पहले टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर…

Read More

ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अपने खर्च से युद्धग्रस्त लेबनान में फंसे अपने नागरिकों की स्वदेश वापसी करवा रही है। आज इथियोपियाई एयरलाइंस की उड़ान (Ethiopian Airlines flight) (संख्या ईटी-0680) से 85 स्त्री-पुरुष और बच्चे स्वदेश पहुंचे। ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब तक 16 उड़ानों से 1,048 नागरिकों की स्वदेश वापसी कराई जा चुकी है। आज सुबह सभी 85 नागरिक ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। हवाई अड्डे पर विदेश मंत्रालय, प्रवासी कल्याण और विदेशी रोजगार मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अधिकारियों ने स्वदेश वापसी पर सभी का…

Read More

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स (American business magazine Forbes) ने वर्ष 2024 के लिए दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है। फोर्ब्स की 21वीं सूची में तीन भारतीय महिलाओं के नाम हैं, जिसमें निर्मला सीतारमण, रोशनी नादर मल्होत्रा ​​और किरण मजूमदार-शॉ हैं। सूची में उद्योग, मनोरंजन, राजनीतिक, समाज सेवा और नीति नियंताओं के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) फोर्ब्स की इस सूची में 28वें स्थान पर हैं। सीतारमण ने मई 2019 में…

Read More

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of Pakistan) की संवैधानिक पीठ ने आज सैन्य अदालतों को नौ मई, 2023 के दंगों से संबंधित 85 मामलों में फैसला सुनाने की अनुमति दे दी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सैन्य अदालतों के फैसले सशर्त होंगे। नरमी के पात्र आरोपितों को रिहा किया जाना चाहिए। जिन लोगों को बरी नहीं किया जा सकता, उन्हें अपनी सजा काटने के लिए जेलों में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। एआरवाई न्यूज चैनल के अनुसार यह फैसला जस्टिस अमीनुद्दीन खान की अध्यक्षता वाली संवैधानिक पीठ ने सुनाया। शीर्ष अदालत ने नागरिकों के सैन्य…

Read More

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय महिला युगल जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद (Indian women’s doubles pair Treesa Jolly and Gayatri Gopichand) शुक्रवार को हांग्जो में अपने ग्रुप ए मुकाबले में जापानी जोड़ी नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा के खिलाफ सीधे गेम में हारकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल 2024 से बाहर हो गई। भारतीय जोड़ी करो या मरो वाले मैच में 17-21, 13-21 से हार गई, जहां एक जीत उन्हें टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह दिला सकती थी। ट्रीसा और गायत्री (Treesa and Gayatri), (सीज़न के अंतिम टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय) को ग्रुप के अपने…

Read More

सियोल : (Seoul) दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल (South Korean President Yoon Suk Yeol) तीन दिसंबर को मार्शल लॉ लागू करने में सफल हो जाते तो देश में बड़े पैमाने पर विरोधियों, सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं और सुप्रीम कोर्ट के एक जज की गिरफ्तारी होती। सेना को गिरफ्तार करने के लिए सौंपे गए नामों की सूची में इस जज का नाम शामिल था। इसका खुलासा होने पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताते हुए इसकी कठोर निंदा की है। द कोरिया टाइम्स के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में सामने आई रिपोर्ट्स को न्यायिक प्राधिकार का…

Read More

मुंबई : (Mumbai) साउथ के लोकप्रिय अभिनेता अल्लू अर्जुन (Popular South actor Allu Arjun) को हैदराबाद के संध्या थिएटर मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 4 दिसंबर को हैदराबाद में फिल्म ‘पुष्पा’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ की घटना के सिलसिले में की है। इन घटनाक्रमों से फिल्म उद्योग सदमे में है और अब अल्लू अर्जुन के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी? चर्चा शुरू हो गई है। 4 दिसंबर को हुई भगदड़ में 39 साल की एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला का बेटा अस्पताल में है और उसकी हालत गंभीर है।

Read More

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में सोना आज सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। सोने के सपाट स्तर पर बने रहने की वजह से आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 79,620 रुपये से लेकर 79,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 73,000 रुपये से लेकर 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में तेजी आने के…

Read More