Author: 99sushmagupta@gmail.com
जांच रिपोर्ट ने खोली पोलमीरजापुर : (Mirzapur) जमालपुर ब्लॉक के हिनौता कंपोजिट (Hinauta Composite School of Jamalpur block) विद्यालय में मध्याह्न भोजन की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। चार दिसंबर को 43 बच्चों में सिर्फ 2 लीटर दूध बांटने का मामला न केवल ग्रामीणों की शिकायत में उजागर हुआ, बल्कि इसका वीडियो भी वायरल हो गया। ग्रामीणों की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कराई, जिसमें लापरवाही की पुष्टि हुई। इस रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार वर्मा ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता देवी को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने कहा…
शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश में इस समय भीषण शीतलहर का दौर जारी है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया है, जबकि पहाड़ी व जनजातीय इलाकों में माइनस में बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है लेकिन सर्दी का प्रकोप बना रहेगा। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। औसतन न्यूनतम पारा सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। मैदानी जिलों बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में सर्दी की लहर ने जनजीवन को प्रभावित…
झांसी : (Jhansi) ऑनलाइन दीनी तालीम और विदेशी फंडिंग मामले में कोतवाली थाना क्षेत्र में एनआईए और एटीएस टीम (NIA and ATS team) ने गुरुवार तड़के छापेमारी की। छापेमारी की कार्यवाही फिलहाल चल रही है जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल छापेमारी कर रही टीमों की ओर से मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी गई है। छापेमारी स्थल पर स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद है। झांसी के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गुलाम गौस खां पार्क स्थित मकान में तड़के करीब 4 बजे एनआईए और एटीएस टीम ने छापेमारी कार्यवाही की। यह कार्यवाही अभी भी जारी है। सूत्रों का…
दौसा : (Dausa) दौसा जिले के कालीखाड़ गांव में बोरवेल में गिरे पांच वर्षीय आर्यन की मौत हो गई। बुधवार रात करीब 11:45 बजे रेस्क्यू टीम ने 57 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बोरवेल से बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में निकाले गए आर्यन को एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस एम्बुलेंस में दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आर्यन को बचाने के लिए प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों ने कई प्रयास किए। शुरुआती दो दिन में छह देसी तकनीकें विफल रहीं। इसके बाद बुधवार सुबह से पाइलिंग मशीन की मदद…
हावड़ा : (Howrah) ट्रेन में हत्या, बलात्कार और लूट जैसे अपराधों को लगातार अंजाम देने के आरोपित राहुल राठी (Rahul Rathi) को बुधवार रात पुलिस गुजरात से हावड़ा ले आई। सूत्रों के अनुसार अपराधियों से पूछताछ के लिए बनाई गई रेलवे पुलिस और राज्य खुफिया पुलिस के अधिकारियों की टीम ने उससे रात भर पूछताछ की है। हावड़ा रेलवे पुलिस की अधीक्षक पुष्पा ने कहा कि हालांकि मामला स्पष्ट है, साक्ष्य के लिए अपराधी को हिरासत में ले लिया गया है। तबला वादक सौमित्र चटर्जी की 19 नवंबर की रात कटिहार एक्सप्रेस दिव्यांग डिब्बे में हत्या कर दी गयी थी।…
वॉशिंगटन : (Washington) एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर (FBI Director Christopher) रे ने पद छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा है कि वे बाइडन का कार्यकाल खत्म होने के बाद जनवरी में अपना पद छोड़ देंगे। क्रिस्टोफर रे की यह घोषणा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) की उस घोषणा के एक सप्ताह के बाद आया है, जिसमें ट्रम्प ने काश पटेल को एफबीआई का नया निदेशक बनाने का एलान किया था। बुधवार को एफबीआई मुख्यालय में आयोजित बैठक में क्रिस्टोफर ने पद छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि ‘पद छोड़ने का निर्णय उनके लिए आसान नहीं था। मुझे इस…
बीजिंग : (Beijing) वुहान थ्री टाउन्स ने बुधवार को घोषणा की कि रिकार्डो रोड्रिगेज (Ricardo Rodriguez) चीनी सुपर लीग टीम के मुख्य कोच के पद से हट गए हैं। वुहान क्लब ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, “मैत्रीपूर्ण परामर्श के बाद हुए आपसी समझौते के अनुसार, रिकार्डो अब वुहान थ्री टाउन्स एफसी के मुख्य कोच और खेल निदेशक के रूप में कार्य नहीं करेंगे।” वुहान क्लब ने कहा, “क्लब रिकार्डो द्वारा टीम को संभालने के दौरान किए गए प्रयासों को पूरी तरह से स्वीकार करता है।” इस साल जनवरी में स्पेन के इस खिलाड़ी को वुहान का मुख्य कोच नियुक्त…
नई दिल्ली : (New Delhi) महिला हेल्पलाइन (Mahila Helpline) के माध्यम से देश भर में अबतक 81.64 लाख से ज्यादा महिलाओं की मदद की गई है। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्रीसावित्री ठाकुर ने बुधार को एक प्रश्न के उत्तर में राज्यसभा में दी। उन्होंने बताया कि महिला हेल्पलाइन का लक्ष्य सार्वजनिक और निजी दोनों जगहों पर महिलाओं को 181 नंबर के माध्यम से साल भर, चौबीसों घंटे आपातकालीन और गैर-आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रदान करना है। उल्लेखनीय है कि महिला हेल्पलाइन योजना 1 अप्रैल, 2015 को शुरू की गई थी। यह मिशन शक्ति के तहत संबल वर्टिकल का एक…
नई दिल्ली : (New Delhi) राज्यसभा के सभापति के खिलाफ इंडी गठबंधन (आईएनडीआईए) के अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस अध्यक्ष एवं सदन में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि सभापति ने देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में ऐसी स्थिति पैदा कर दी है कि हमें अविश्वास प्रस्ताव के लिए यह नोटिस लाना पड़ा। हमारी उनसे कोई व्यक्तिगत दुश्मनी या राजनीतिक लड़ाई नहीं है। हम देशवासियों को बताना चाहते हैं कि हमने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए बहुत सोच-समझकर यह कदम उठाया है। कांस्टीट्यूशन क्लब में आज यहां आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस…
नई दिल्ली : (New Delhi) लोकसभा ने बुधवार को रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024 ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधेयक 1905 के रेलवे बोर्ड अधिनियम और 1989 के रेलवे विधेयक को एकीकृत करेगा। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव (Union Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने आज विधेयक पर पिछले दिनों हुई चर्चा का उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड और रेलवे से जुड़े विधेयक को एकीकृत करने से रेलवे का विकास और कार्यदक्षता बढ़ेगी। विधेयक के माध्यम से कानूनी ढांचे का सरलीकरण होगा। रेल मंत्री ने विपक्ष को रक्षा और रेलवे को राजनीति से दूर रखने की अपील करते हुए उसके…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution