Author: 99sushmagupta@gmail.com
बेरूत (लेबनान) : (Beirut (Lebanon)) सीरिया में फंसे पाकिस्तान के 245 तीर्थयात्रियों सहित लगभग 350 नागरिक लेबनान सीमा पार कर गए । सीरिया में अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद (President Bashar al-Assad) की सरकार के पतन के बाद पैदा हुए संकट के बाद पाकिस्तान के सैकड़ों तीर्थयात्री अभी भी फंसे हुए हैं।पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, सीरिया में मौजूद पाकिस्तान के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेशमंत्री सीनेटर मोहम्मद इशाक डार (Foreign Minister Senator Mohammad Ishaq Dar) के निर्देशों के तहत दमिश्क में…
चांदी ने लगाई 4,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक की छलांगनई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। सोना आज 770 रुपये से लेकर 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी तरह चांदी ने भी आज 4,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक की छलांग लगाई है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,750 रुपये से लेकर 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 72,220 रुपये से लेकर 72,050 रुपये प्रति…
भोपाल : (Bhopal) भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से धन्य भूमि मध्य प्रदेश में गीता जयंती के पावन पर्व के अवसर पर “गीता पाठ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड” (“Guinness World Record of Gita recitation”) बनाए जाने का अनूठा पावन प्रयास किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव अंतर्गत आज भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पहली बार पांच हजार से अधिक आचार्यों द्वारा गीता के तृतीय अध्याय “कर्म योग” का सस्वर पाठ कर विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने की दावेदारी जताएंगे।जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान श्रीमद्भागवत…
नई दिल्ली : (New Delhi) भारत सरकार ने सीरिया में हाल ही में हुए घटनाक्रम के बाद आज 75 भारतीय नागरिकों को वहां से निकाला। इनमें जम्मू और कश्मीर के 44 ‘जायरीन’ शामिल थे, जो सैदा जैनब में फंसे हुए थे। सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से लेबनान पहुंच गए हैं और वे उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों से भारत लौटेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि सीरिया में सुरक्षा स्थिति के हमारे आकलन और भारतीय नागरिकों के अनुरोध के बाद दमिश्क और बेरूत स्थित भारतीय दूतावासों द्वारा समन्वित निकासी की प्रक्रिया शुरू की गई। विदेश मंत्रालय ने…
कोलंबो : (Colombo) डॉ. शिरानी भंडारनायके (Dr. Shirani Bandaranaike) के बाद मर्डू फर्नांडो (Mardu Fernando) श्रीलंका सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस बनने वालीं दूसरी महिला बन गई हैं। उन्होंने कल न्याय के स्वतंत्र और निष्पक्ष मध्यस्थ के रूप में देश की न्यायपालिका की अखंडता, स्वतंत्रता और गरिमा को बनाए रखने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता की प्रतिज्ञा की। डेली मिरर समाचार पत्र के अनुसार, चीफ जस्टिस मर्डू फर्नांडो ने यह टिप्पणी औपचारिक स्वागत समारोह में की। श्रीलंका सुप्रीम कोर्ट ने देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश के स्वागत के लिए समारोह का आयोजन किया। नवनिर्वाचित मुख्य न्यायाधीश मर्डू फर्नांडो का उच्चतम…
मेलबर्न : (Melbourne) मार्कस स्टोइनिस को आगामी बिग बैश लीग (Big Bash League) (बीबीएल) सत्र के लिए मेलबर्न स्टार्स का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, जो लंबे समय से कप्तान रहे ग्लेन मैक्सवेल (captain Glenn Maxwell) की जगह लेंगे जिन्होंने पिछली गर्मियों के अंत में कप्तानी छोड़ दी थी। 35 वर्षीय स्टोइनिस ने पिछले सीजन में मैक्सवेल की अनुपस्थिति में एक बार पहले भी स्टार्स का नेतृत्व किया था, जब मैक्सवेल अपने टूटे हुए पैर के कारण पूरे 2022-23 बीबीएल सीजन से चूक गए थे। स्टोइनिस, मैक्सवेल के बाद स्टार्स के लिए 100 बीबीएल मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी…
नई दिल्ली : (New Delhi) भारत सरकार ने सीरिया में हाल ही में हुए घटनाक्रम के बाद वहां से 75 भारतीय नागरिकों को निकाला है। निकाले गए लोगों में जम्मू और कश्मीर के 44 जायरीन (तीर्थयात्री) शामिल थे, जो सईदा ज़ैनब में फंसे हुए थे। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से लेबनान पहुँच गए हैं और वे उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों से भारत लौटेंगे। मंत्रालय ने कहा है कि भारत सरकार विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सीरिया में भारतीय नागरिकों के अनुरोध और सुरक्षा स्थिति के आकलन के बाद…
New Delhi : आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत उपचार कराने के लिए 361 विदेशी नागरिकों को जारी किया गया वीजा
नई दिल्ली : (New Delhi)आयुष चिकित्सा पद्धति (AYUSH system of medicine) के तहत उपचार का लाभ उठाने के लिए भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए कुल 361 आयुष वीजा जारी किए गए हैं। सरकार ने बताया कि 27 जुलाई 2023 से लेकर 4 दिसंबर 2024 तक कुल 123 नियमित आयुष वीजा, 221 ई-आयुष वीजा और 17 ई-आयुष अटेंडेंट वीजा जारी किए गए हैं। यह जानकारी केन्द्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उल्लेखनीय है कि मेडिकल वैल्यू ट्रैवल के लिए भारत का आधिकारिक पोर्टल – “वन-स्टॉप” पोर्टल उन लोगों…
मुंबई : (Mumbai) कुर्ला बेस्ट बस हादसे (Kurla BEST bus accident) के आरोपित बस चालक संजय मोरे को मंगलवार को कुर्ला कोर्ट ने 21 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। कुर्ला पुलिस ने आरोपित को सोमवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था और आज आरोपित मोरे को कुर्ला कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में आरोपित की नियुक्ति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसलिए इस मामले की जांच के लिए आरोपित कस्टडी जरुरी है। जबकि आरोपित के वकील ने कहा कि इसके लिए बेस्ट उपक्रम के अधिकारियों से…
ठाणे : (Thane) ठाणे नगर निगम (Thane Municipal Corporation) के बकाया पानी बिल की वसूली के लिए जल आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान में पूरे नगर निगम क्षेत्र में 1780 नल कनेक्शन तोड़े गए और 152 मोटर पंप जब्त किए गए.है। साथ ही कुल 50 पंप रूम को सील कर दिया गया है और 3354 बकायेदार उपभोक्ताओं को बकाया वसूली के लिए नोटिस भेजा गया है.। इस जल बिल संग्रहण अभियान में अब तक लगभग 59.43 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। बताया जाता है कि ठाणे नगर निगम के पानी बिल…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution