Author: 99sushmagupta@gmail.com

देहरादून : उत्तराखंड में 2024 के नागर स्थानीय निकाय सामान्य चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जानकारी दी है कि इस बार मतदान प्रक्रिया को पारंपरिक तरीके से बैलेट पेपर के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। यह फैसला ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है।राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में 2024 के निकाय चुनाव पारंपरिक मतदान प्रक्रिया के तहत बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जाएंगे। यह कदम जहां चुनावों की पारदर्शिता…

Read More

मुंबई : (Mumbai) उल्हासनगर थाना क्षेत्र में कैंप नंबर चार में वीनस चौक के पास मंगलवार को सुबह एक कार चालक ने एक रिक्शा और एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, इनमें से चार लाेगाें काे अस्पतालाें में भर्ती करवाया गया है। एक अन्य व्यक्ति काे मामूली चाेट आई है। पुलिस के अनुसार आज सुबह अज्ञात कार चालक ने वीनस चौक के पास एक रिक्शा को टक्कर मार दिया और फरार हो गया। इस घटना में रिक्शा चालक सहित तीन लोग घायल हो गए, इनमें से दो को उल्हासनगर के सिविल अस्पताल…

Read More

मुंबई : (Mumbai) मुंबई में पिछले कुछ दिनों में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। इस बीच, मंगलवार सुबह बांद्रा पश्चिम के फॉर्च्यून एन्क्लेव में एक आवासीय इमारत की सातवीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। इसी बिल्डिंग की ग्यारहवीं मंजिल पर बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर शान (Bollywood’s famous playback singer Shaan) का घर है। अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि आग लगने के वक्त शान घर में थे या नहीं। इस आग के बाद बिल्डिंग में मौजूद 80 साल की महिला को सांस लेने में दिक्कत के चलते…

Read More

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली उतार चढ़ाव के साथ सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने कुछ देर के लिए मजबूती का रुख दिखाया लेकिन इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण ये दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में पहुंच गए। सुबह 10 बजे तक के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.04 प्रतिशत और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की मामूली…

Read More

रांची : (Ranchi) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला-2025 (occasion of Mahakumbh Mela-2025 in Prayagra) के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08067/08068 रांची-टुंडला-रांची कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08067 रांची-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल 19 जनवरी को रांची से सुबह 10.30 बजे चलेगी। ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, गया होते हुए रात 23:10 में प्रयागराज पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद गोविंदपुरी होते हुए अगले दिन सुबह 6.30 बजे टुंडला पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 08068 टुंडला-रांची कुंभ मेला स्पेशल 20 जनवरी को टुंडला से प्रस्थान…

Read More

फिरोजाबाद : (Firozabad) थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार की देर रात एक कपड़ों के गोदाम और जूट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। घटना थाना उत्तर क्षेत्र के मौहल्ला गंज की है। यहां सोमवार की देर रात राकेश बंसल के कपड़े के गोदाम और ईशानदत्त बंसल की जूट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि इसे देख लोग हैरान रह गए। दुकानों के ऊपर रहने वाले…

Read More

नई दिल्ली : (New Delhi) इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करने वाली कंपनी एनएसीडीएसी इंफ्रा (Shares of NACDAC Infra) के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री की। कंपनी के शेयरों की आज 90 प्रतिशत लिस्टिंग गेन के साथ मार्केट में एंट्री हुई। लिस्टिंग के थोड़ी देर बाद ही खरीदारी के सपोर्ट से ये शेयर उछल कर अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गया, जिसके कारण पहले दिन के कारोबार में ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो गया। एनएसीडीएसी इंफ्रा के शेयर आईपीओ के तहत 35 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के…

Read More

शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश के हिल्स स्टेशनों में सोमवार को हुई भारी बर्फबारी ने पर्यटकों के लिए बड़ा संकट खड़ा कर दिया। मनाली के अटल टनल रोहतांग के समीप भारी बर्फबारी (heavy snowfall near Atal Tunnel Rohtang in Manali) के कारण सैंकड़ों पर्यटक वाहन फंस गए थे। इन्हें निकलने के लिए मनाली प्रशासन और पुलिस की टीम ने कड़ी मेहनत की। रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला और अंततः सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मनाली से लाहौल-स्पीति जिला के केलांग जाने वाली सड़क बर्फबारी के कारण पूरी तरह से बंद हो गई थीं। बर्फबारी का यह सिलसिला दोपहर…

Read More

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (global market) से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के कारोबार के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर मजबूती नजर आ रही है। अमेरिका में कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स में आई गिरावट और ड्यूरेबल गुड्स के ऑर्डर में आई कमी की वजह से डाउ जॉन्स पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद…

Read More

वॉशिंगटन : (Washington) अरसे से सवालों के घेरे में रहे पाकिस्तान की सैन्य अदालत को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन ने एकबार फिर सवाल उठाया है। एकदिन पहले सोमवार को पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने इमरान खान (Imran Khan) के 25 समर्थकों को दो-दस साल की सजा सुनाई। इन्हें 2023 में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुए प्रदर्शनों के दौरान सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का आरोपी बनाया गया था। पाकिस्तान की सैन्य अदालत के सोमवार के फैसले को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि वाशिंगटन इसे लेकर बहुत चिंतित है कि 9 मई 2023 को विरोध प्रदर्शनों…

Read More