Author: 99sushmagupta@gmail.com

कोलकाता : (Kolkata) क्रिसमस, यानी 25 दिसंबर को, कोलकाता मेट्रो ब्लू लाइन (Kolkata Metro Blue Line) पर अंतिम ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। पार्क स्ट्रीट में हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग क्रिसमस मनाने पहुंचेंगे, जहां राज्य सरकार द्वारा ‘कोलकाता क्रिसमस फेस्टिवल 2024’ (‘Kolkata Christmas Festival 2024’) का आयोजन हो रहा है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मेट्रो रेल प्राधिकरण ने ब्लू लाइन पर विशेष इंतजाम किए हैं। बड़े दिन पर दमदम से कवि सुभाष जाने वाली अंतिम मेट्रो रात 11 बजे चलेगी, जबकि दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के…

Read More

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (Indian Renewable Energy Development Agency Limited) (इरेडा) को सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) द्वारा आयोजित 14वें पीएसई उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में तीन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि कंपनी ने “कॉर्पोरेट गवर्नेंस” और “कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व और निरंतरता” के लिए मिनी रत्न श्रेणी में गोल्ड अवॉर्ड प्राप्त किए। इसके अलावा इरेडा को “ऑपरेशनल परफॉरमेंस एक्सीलेंस” के लिए सिल्वर अवॉर्ड मिला है। इरेडा की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम में महाप्रबंधक…

Read More

कांकेर/जगदलपुर : (Kanker/Jagdalpur) छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर सब जोनल ब्यूरो के सीनियर नक्सली (माओवादी) प्रभाकर राव को पुल‍िस ने नाकेबंदी कर कांकेर ज‍िले के अंतागढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार प्रभाकर राव पर 25 लाख का इनाम घोष‍ित है। प्रभाकर राव के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सहित कई अन्य राज्यों में दर्जनों अपराध पंजीकृत हैं। गिरफ्तार नक्सली प्रभाकर राव से लगातार पूछताछ कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर नक्सलियाें ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ इलाके में रव‍िवार बीती रात बैनर लगाकर आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके लीडर प्रभाकर को 19 दिसंबर 2024 काे…

Read More

उप मुख्यमंत्री ने की स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों की समीक्षाभोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को भोपाल में चार इमली स्थित अपने निवास कार्यालय पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और प्रदेश में स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने के लिए जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश के हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य जागरूकता, समय पर निदान और रोकथाम के उपायों को सफलतापूर्वक लागू कर हम प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाएंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर…

Read More

मुंबई : महाराष्ट्र के धुले जिले के न्यू शेरे पंजाब लॉज के एक कमरे में पुलिस ने छापा मारकर बिना इजाजत भारत में घुसे चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। धुले पुलिस, एटीएस और दामिनी पुलिस की टीम इन चारों से गहन पूछताछ कर रही हैं। अब तक छानबीन में पता चला है कि चारों बांग्लादेश के महिदीपुर जिले के मूल निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धीवरे को न्यू शेरे पंजाब लॉज में बांग्लादेशी नागरिकों को ठहरने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर काले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लॉज के…

Read More

पूर्वी चंपारण : महिला एवं बाल विकास निगम समाज कल्याण विभाग, यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन द्वारा संचालित उड़ान परियोजना के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन चकिया स्थित बाबूलाल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे किया गया। जिसमे किशोर-किशोरियों के सकारात्मक सोच व आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए शारीरिक छवि और आत्म-सम्मान विषय पर कार्यशाला मे चर्चा किया गया। इस अवसर पर उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक हामिद रजा ने सेल्फ एस्टीम और बोर्डिंग इमेजिंग के संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी देते बताया कि सेल्फ एस्टीम यानी खुद पर विश्वास और आत्मसम्मान, हर व्यक्ति के…

Read More

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय शतरंज खिलाड़ी और महिला ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव (Indian chess player and women’s grandmaster Tania Sachdev) ने शतरंज के लिए समर्थन की कमी पर दिल्ली सरकार से निराशा व्यक्त की और कहा कि शतरंज ओलंपियाड जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें मान्यता नहीं मिली है। तानिया ने एक्स पर कहा कि भले ही वह 2022 शतरंज ओलंपियाड में महिला टीम के कांस्य पदक और दो साल बाद ऐतिहासिक शतरंज ओलंपियाड स्वर्ण के साथ वापस आई, लेकिन सरकार की ओर से कोई स्वीकृति और मान्यता नहीं मिली है। उन्होंने यह भी कहा…

Read More

पणजी : आयरनमैन 70.3 गोवा ने 9 नवंबर, 2025 को आयोजित होने वाले अपने 5वें संस्करण के लिए आधिकारिक तौर पर पंजीकरण खोल दिया है, जिससे ट्रायथलीटों को प्रसिद्ध दौड़ की तैयारी के लिए एक वर्ष का समय मिल सकेगा। आयरनमैन 70.3 गोवा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गोवा के प्रतिष्ठित मीरामार बीच पर शुरू की गई इस प्रमुख ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में 57 देशों से प्रतिभागी शामिल हुए हैं और इसने बहुत तेजी से दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे आकर्षक दौड़ों में से एक होने की प्रतिष्ठा हासिल कर ली है। शांत पानी में तैराकी, सुंदर और तेज सड़कों…

Read More

नई दिल्ली : आयकर रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने वाले करदाताओं को रिफंड प्राप्‍त करने के लिए उनके बैंक अकाउंट का सत्‍यापन जरूरी है। आयकर विभाग ने टैक्‍सपेर्यस को रिफंड पाने के लिए सलाह दी है कि वे अपने बैंक खाते को सत्‍यापित करें।आयकर विभाग ने सोमवार को ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में कहा कि यदि आपका रिफंड आपके बैंक खाते के सत्यापन/पुनः सत्यापन न होने के कारण विफल हो गया है, तो कृपया सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता मान्य है या पुनः सत्यापन किया गया है, जैसा भी लागू हो विभाग ने कहा कि करदाताओं कृपया ध्यान…

Read More

शिमला : (Shimla) राजधानी शिमला में क्रिसमस से पहले हो रही भारी बर्फबारी ने पर्यटकों के चेहरों पर खुशी ला दी है। पर्यटक नाच-गाकर बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि इस बर्फ़बारी ने लोगों की दुश्वारियों को भी बढ़ा दिया है। शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर ने सड़क यातायात में भी भारी रुकावट पैदा कर दी है। सोमवार सुबह से शुरू हुई बर्फबारी ने शिमला जिले के कई ऊपरी इलाकों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बर्फबारी के कारण कई ऊपरी इलाकों में सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जम गई है, जिससे सड़क…

Read More