Author: 99sushmagupta@gmail.com
नई दिल्ली : (New Delhi) वर्ष 2024 में एथलेटिक्स में राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर कई रिकॉर्ड बने। मोंडो डुप्लांटिस इस साल तीन बार पोल वॉल्ट में अपना विश्व रिकॉर्ड सुधारने के बाद लगातार सुर्खियों में रहे। भारतीय एथलेटिक्स के लिए, गुलवीर सिंह ने लंबी दूरी की दौड़ में कई रिकॉर्ड बनाए। भारत के दृष्टिकोण से इस साल का सबसे बड़ा इवेंट पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल था, जिसमें पाकिस्तान के अरशद नदीम ने एक अविश्वसनीय क्लाइमेक्स में नीरज चोपड़ा को हराया। जनवरी केन्याई धावक एग्नेस नेगेटिच ने वालेंसिया में 10 किलोमीटर का विश्व रिकॉर्ड…
ब्रासीलिया : (Brasilia) दक्षिणी ब्राजील के पर्यटक शहर ग्रैमाडो में 10 यात्रियों को ले जा रहा एक छोटा विमान दुकानों से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नागरिक और रक्षा अधिकारियों ने सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा कार्यालय के अनुसार,विमान कथित तौर पर पहले एक इमारत की चिमनी से टकराया फिर एक घर की दूसरी मंजिल को तोड़ते हुए एक फर्नीचर की दुकान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान का मलबा पास के एक सराय तक भी पहुंचा। इलाके के…
लखनऊ : (Lucknow) चिनहट क्षेत्र के मटियारी मार्ग स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा (branch of Indian Overseas Bank) के पीछे की दीवार काट कर लूट मामले में सोमवार को लूटेरों से पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गयी। सुबह के वक्त संदिग्धों की सूचना पर पुलिस टीम ने लौलाई गांव में वाहनों की चेकिंग आरम्भ की थी, तभी सामने से आते वाहनों को रोककर पूछताछ किया गया। इस दौरान एक लूटरा गिरफ्तार हुआ एवं तीन मौके से फरार हो गये। पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह (Deputy Commissioner of Police East Shashank Singh) ने मीडिया को बताया कि इंडियन ओवरसीज बैंक…
नई दिल्ली : (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त भर्तियों के लिए 71,000 से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन में नवनियुक्त युवाओं को शुभकामनाएं दीं। वो रोजगार मेले से वर्चुअली जुड़े। उन्होंने कहा कि वह कल देररात ही कुवैत से लौटे हैं और वहां उनकी भारत के युवाओं और प्रोफेशनल्स से काफी बातें हुईं। अब यहां आने के बाद पहला कार्यक्रम देश के नौजवानों के साथ हो रहा है। उन्होंने इसे एक सुखद संयोग बताया। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले युवाओं को सशक्त…
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पुणे जिले के वाघोली चौक इलाके (Wagholi Chowk area of Pune district of Maharashtra) में रात को एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे नौ मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में दो बच्चे भी हैं। छह घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने नशे में धुत आरोपित डंपर चालक गजानन टोटे को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हिम्मत जाधव ने हादसे की पुष्टि की है। पुणे सिटी पुलिस जोन-4 के…
काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल और चीन के बीच बेल्ट एंड रोड इनिसिएटिव कार्यान्वयन समझौते (Belt and Road Initiative implementation agreement) पर हालिया हस्ताक्षर के बाद दोनों देशों के मध्य रेलमार्ग निर्माण पर हलचल तेज हो गई है। इस समझौते में चीन की सीमा करूंग से काठमांडू को जोड़ने के लिए रेलमार्ग निर्माण की परियोजना को शामिल किया गया है।दोनों देशों के विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े उच्चस्तरीय कर्मचारियों की मौजूदगी में हुई चर्चा में रेलवे परियोजना की प्री-फिजिबिलिटी स्टडी के दौरान आने वाली समस्याओं और समाधानों की तलाश की गई। नेपाल परिवहन मंत्रालय के सचिव केशव कुमार शर्मा (Nepal Transport Ministry…
जम्मू : (Jammu) कश्मीर घाटी में जारी भीषण ठंड ‘चिल्लेई कलां’ (‘Chillai Kalan’) का असर अब जम्मू संभाग में भी दिखाई देने लगा है। जम्मू संभाग में कड़ाके की ठंड के साथ शाीत लहर का प्रकोप भी बढ़ गया हैं। इसी बीच कश्मीर में डल झील सहित घाटी के कई हिस्सों में जल निकाय जम गए हैं। कई इलाकों में पाइपों में पानी जमने से जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। जम्मू शहर में आज सुबह से ही धुंध छाई हुई है और इस दौरान सर्द हवाएं भी चल रही है। पिछले दिनों के मुकाबले आज ठंड अधिक महसूस की जा…
नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (global market) से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। हालांकि यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिका में नवंबर के आर्थिक आंकड़ों के सकारात्मक रहने की वजह से पिछले सत्र के दौरान बाजार में जोश का माहौल बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ…
पीलीभीत : (Pilibhit) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकवादी मारे गए हैं। पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम को यह सफलता संयुक्त कार्रवाई में मिली। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मचारी भी जख्मी हो गए। पुलिस के अनुसार, तीनों आतंकवादी पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र में छुपे थे। इनके नाम गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि, जसनप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह हैं। इनकी उम्र 18 से 25 वर्ष है। तीनों पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी शाहनवाज और सुमित राठी घायल हो…
कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल सरकार और यूनिसेफ (West Bengal government and UNICEF) ने बच्चों में गैर-संक्रामक रोगों (एनसीडी) जैसे टाइप-1 मधुमेह के उपचार के लिए एक नई पहल शुरू की है। यूनिसेफ के पश्चिम बंगाल प्रमुख डॉ. मंज़ुर हुसैन ने बताया कि इस रोग से पीड़ित बच्चों को दिन में कई बार इंसुलिन के इंजेक्शन लेने की आवश्यकता होती है। डॉ. हुसैन ने सोमवार को बताया कि यूनिसेफ राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, आईपीजीईएमआर और एसएसकेएम अस्पताल के साथ मिलकर प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (पीएचसी) मॉडल को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसका उद्देश्य…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution