Author: Team Tah ki Baat

पुणे. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पुणे की पहल पर संचालित किए जा रहे उपक्रम “परिवर्तन-प्रिज़न टू प्राइड” के तहत 23 मई 2025 को विश्व शतरंज महासंघ (एफआईडीई) ने एशियाई अंतर कारागृह ऑनलाइन शतरंज चैंपियनशिप आयोजित की थी. इस प्रतियोगिता में यरवदा केंद्रीय जेल के कैदियों ने “रजत पदक” जीतकर अक्टूबर 2025 में आयोजित होने वाली विश्व अंतर कारागृह ऑनलाइन शतरंज चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान हासिल किया. जिला न्यायाधीश और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, शिवाजीनगर, पुणे आर. आर. मेंढे ने शुक्रवार को विजेता बंदियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया और उन्हें बधाई देने के साथ-साथ भविष्य के…

Read More

मुंबई. भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई की ओर से बोरिवली – पश्चिम स्थित अटल स्मृति उद्यान में प्रभावशाली मॉक पार्लियामेंट (नकली संसद) सत्र का आयोजन किया गया. सत्र में मुंबई के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक गैर-राजनीतिक युवाओं ने भाग लिया और आपातकाल, मुंबई के बुनियादी ढांचे आदि जैसे ज्वलंत मुद्दों पर एक जानकारीपूर्ण और अंतर्दृष्टिपूर्ण चर्चा की.भाजयुमो मुंबई के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा, “आपातकाल भारत के लोकतंत्र में एक काला अध्याय था. उस अवधि के दौरान, कांग्रेस सरकार ने नागरिकों के मौलिक अधिकारों को निलंबित करके दमन और अत्याचार का मार्ग अपनाया. उन्होंने भारत के भूतपूर्व…

Read More

मुंबई. नवी मुंबई स्थित जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) नौकरी भर्ती के लिए गुजरात में प्रस्तावित साक्षात्कार की योजना रद्द कर दी है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुरुवार की अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात में होनेवाले कथित साक्षात्कार का खुलासा जेएनपीटी के विज्ञापन की प्रति दिखाते हुए किया था. ‘मनसे’ का दावा है कि ‘मनसे स्टाइल’ आंदोलन की चेतावनी के बाद ‘जेएनपीटी’ प्रशासन ने अपना इरादा बदल दिया है.गुरुवार को महायुति सरकार के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे से मुलाकात के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज ठाकरे ने गुजरात में प्रकाशित किए गए…

Read More

मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मुंबई के सह्याद्री अतिथि गृह में वर्सोवा से भायंदर तटीय सड़क (उत्तरी चैनल) कार्य के संबंध में शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुनियादी ढांचा विकास परियोजना के पूरा होने के बाद, उसके पास की सरकारी जमीनों को चिन्हित करने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि चिन्हित सरकारी जमीनों को ‘बीकेसी’ की तर्ज पर विकसित किया जाना चाहिए और एक नया आर्थिक केंद्र विकसित किया जाना चाहिए.बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी कहा कि परियोजना के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां तुरंत…

Read More

केंद्र का नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी देगा अलग से पैसामुंबई. बरसाती बाढ़ में हर साल डूबना मुंबई की नियति बन गया है. लेकिन मानसून में मुंबई को डूबने से बचाने के लिए गंभीरता पूर्वक योजना बना रही है. सांस्कृतिक कार्य एवं सूचना प्रौद्योगिकी औरमुंबई उपनगर के पालक मंत्री आशीष शेलार ने मुंबई में मानसून के दौरान 100 मिमी बारिश के पानी के निकासी के लिए योजना बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है.मंत्री शेलार ने कहा कि मौजूदा समय में मुंबई में प्रति घंटे 55 मिलीमीटर बारिश के पानी के निकासी की क्षमता उपलब्ध है. लेकिन इससे अधिक बारिश होने…

Read More

मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में अब से कोई भी आधारभूत सुविधा परियोजना लंबित नहीं रहनी चाहिए. विधान भवन स्थित कैबिनेट कक्ष में बोरीवली से ठाणे डबल टनल परियोजना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी परियोजनाएं आगामी तीन वर्षों में पूरी की जानी चाहिए. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस डबल टनल परियोजना में प्रभावित नागरिकों का स्थायी पुनर्वास अनिवार्य है और परियोजना को दिसंबर 2028 तक हर हाल में पूरा किया जाए. उन्होंने बताया कि यह डबल टनल 11.84…

Read More

मुंबई. मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने उत्तन-विरार सागरी मार्ग (यूवीएसएल) का सुधारित और आर्थिक दृष्टि से किफायती खाका मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समक्ष प्रस्तुत किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रस्तावित उत्तन-विरार मार्ग को वाढवण बंदरगाह और समृद्धि महामार्ग (एक्सप्रेसवे) से जोड़ने के निर्देश दिए. यह सागरी मार्ग परियोजना मुंबई को महत्वाकांक्षी वाढवण बंदरगाह परियोजना से जोड़ने वाली एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी सिद्ध होगी. मुख्यमंत्री फडणवीस ने विधान भवन स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित बैठक में इस परियोजना की समीक्षा की. बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त…

Read More

मुंबई. राज्य विधानमंडल के इस साल के मानसून सत्र के कार्यक्रम तय हो गए हैं. तदनुसार, मानसून सत्र 30 जून से 18 जुलाई तक चलेगा. इस दौरान राज्य की प्राथमिक स्कूलों में हिंदी भाषा को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाए जाने का निर्णय छाया रह सकता है.मानसून सत्र में विपक्ष हिंदी बनाम मराठी विवाद के अलावा शक्तिपीठ महामार्ग और किसानों की ऋण माफी के मुद्दे पर महायुति सरकार को घेरने की कोशिश कर सकता है. तो वहीं यह देखा जाना बाकी है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और महायुति सरकार के अन्य मंत्री विपक्ष के…

Read More

मुंबई. मानखुर्द निवासी 30 वर्षीय उबर चालक मोहम्मद सलिम अब्दुल करीम वाहीद अंसारी, पुणे में मृत अवस्था में मिला. अंसारी दो दिनों से लापता था. पुलिसिया जांच में पता चला है कि किसी ने कत्ल करके अंसारी की लाश को सड़क के किनारे फेंक दिया था.मिली जानकारी के अनुसार, अंसारी 19 जून को किसी यात्री को लेकर पुणे गया था. लेकिन वह वापस नहीं लौटा. कई बार कोशिश करने के बाद भी परिजनों का उससे संपर्क नहीं हुआ. जिसके बाद अंसारी के भाई ने मानखुर्द पुलिस स्टेशन में उसके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.कार से मिला कत्ल का सुरागमुंबई से…

Read More

मुंबई. एयर इंडिया की विमानों की पनौती खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के हादसा ग्रस्त होने से करीब 270 लोगों की मौत हो गई थी. उस घटना को अभी लोग भूले भी नहीं हैं, इसी बीच सोमवार को लंदन से मुंबई आ रहे एयर इंडिया के विमान में 5 यात्रियों एवं 2 क्रू मेंबर सहित 7 लोगों के अचानक बीमार होने से हड़कंप मच गया.मिली जानकारी के अनुसार, लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से मुंबई आ रहे एयर इंडिया की फ्लाइट ए.आई. 130 में सफर के दौरान, पांच…

Read More