Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. सांताक्रुज- पश्चिम के जुहू तारा रोड स्थित माणिकजी कूपर हाई स्कूल की इमारत को गिराने दौरान शुक्रवार को एक बड़ी दुर्घटना घट गई. इमारत के स्तंभ का एक बड़ा हिस्सा अचानक बगल की चॉल में स्थित मकानों पर गिर गया. इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं, जिनमे एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार स्कूल की जर्जर इमारत को ढहाए जाने के कारण एक हिस्सा भरभरा कर पास के मकान पर ढह गया. इस हादसे में घायल हुए दो लोगों की शिनाख्त हो गई है. इनमें एक का नाम कमलेश कुमार यादव…

Read More

क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है. इसमें आखिरी गेंद तक अनिश्चितता बनी रहती है. इस दौरान मिले मौके को संयम और विवेक से अपने हित में इस्तेमाल करना खिलाड़ी की प्रतिभा पर निर्भर करता है. अनिश्चितता के इस खेल में ऐसा ही कुछ गेंदबाज हर्षित राणा के साथ हुआ. पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 मैच के दौरान हर्षित को अचानक इंटरनेशन क्रिकेट मैच में डेब्यू करने का मौका मिल गया. उन्होंने इस अजीबोगरीब मौके को अपने हित में भुनाने के अवसर को व्यर्थ नहीं जाने दिया. मैच में शिवम दुबे के कन्कशन सब्सटीट्यूट के रुप…

Read More

मुंबई. डीएन नगर से मंडाले के लिए निर्माणाधीन मेट्रो 2 बी परियोजना में देरी का खामियाजा सरकार की तिजोरी पर पड़ रहा है. इस परियोजना की पूर्व निर्धारित लागत में 248 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है. मेट्रो परियोजना कार्यान्वयन शाखा ने आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को जानकारी दी है कि मेट्रो 2बी डीएन नगर से मंडाले तक की निर्माण लागत 248 करोड़ रुपए बढ़ गई है और अब लागत 3304.83 करोड़ रुपए हो गई है. प्रोजेक्ट को चार हिस्सों में बांटा गया है और देरी के लिए तीनों ठेकेदारों पर 1.92 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.गलगली…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र की राजनीति में फिर बदलाव के संकेत मिले हैं. मुंबई में बीजेपी के एक विधायक की बेटी के वैवाहिक समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री तथा शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के पक्ष प्रमुख और बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री चंद्रकांत पाटिल की मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि यूबीटी बीजेपी फिर साथ आ सकती हैं. बीजेपी विधायक पराग अलावनी के वैवाहिक समारोह में उद्धव अपने विशेष सहयोगी मिलिंद नार्वेकर व विनायक राऊत के साथ पहुंचे थे. वहां पहले से मौजूद बीजेपी के वारिश नेता व मंत्री चंद्रकांत पाटिल को उद्धव से बड़ी ही आत्मीयता के साथ…

Read More

मुंबई. पश्चिम रेलवे की एक लंबी दूरी की ट्रेन में एक शख्स ने फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब ट्रेन मुंबई के दादर रेल टर्मिनस पर पहुंची.राजस्थान के लाल गढ़ जंक्शन (बीकानेर) से दादर जा रही ट्रेन संख्या 14707 के एक कोच में एक शौचालय काफी समय से बंद था. ट्रेन के मुंबई पहुंचने के दौरान आरपीएफ को इसकी सूचना मिली थी. रात 9 बजे के करीब ट्रेन अपने गंतव्य दादर स्टेशन पहुंच गई. इसके बावजूद शौचालय का दरवाजा नहीं खुला तो आरपीएफ और रेल पुलिस ने शौचालय के अंदर…

Read More

मुंबई. मुंबईकरों के प्रमुख श्रद्धा स्थल श्री सिद्धिविनायक एवं मुंबा देवी मंदिर में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है. अभी तक श्रद्धालु किसी भी तरह के कपड़े पहन कर बिना किसी रोकटोक के मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंच जाते थे, लेकिन अब मंदिर की प्रबंधन समिति ने नया ड्रेस कोड लागू कर दिया है. जिसके अनुसार, अब पूरे और शालीन परिधान धारण करने वाले लोग ही मंदिर में भगवान के दर्शन कर सकेंगे.मंदिर के लिए जारी किए गए ड्रेस कोड की गाइडलाइंस की जानकारी देने वाला बोर्ड मंदिर के मुख्य द्वार पर लगाया गया है. बोर्ड पर…

Read More

टीम इंडिया और बॉलीवुड का रिश्ता कोई नया नहीं है. टीम इंडिया के के क्रिकेटरों के साथ कई अभिनेत्रियां व मॉडल अब तक घर बसा चुकी हैं. इस कड़ी में अनुष्का शर्मा विराट कोहली, जाहिर खान- सागरिका घाटगे, केएल राहुल-अथिया शेट्टी, युवराज सिंह – हेजल कीच, हरभजन सिंह गीता बसरा तथा यजुवेंद्र चहल-धनश्री आदि का नाम प्रमुख रूप से लिया जा सकता है. इस सूची में अब भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज व बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा का नाम भी जुड़ जाएगा, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं. इनके डेटिंग की खबरें इन दिनों मीडिया में सुर्खियां बन रही हैं.…

Read More

घुसपैठियों के खिलाफ अभियान की घोषणाजमाल ने मुंबई सहित देश भर में अवैध ढंग से घुस आए बांग्लादेशियों एवं रोहिंग्या के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की मदद करने की अपील अल्पसंख्यक समाज के लोगों से की. इस मौके पर वसीम ने कहा कि गोविंद स्थित शिवाजी नगर मानखुर्द इलाके में सदस्यता अभियान के दौरान कुछ संदिग्ध नागरिकता वाले लोगों की सदस्यता का आवेदन हमें मिला था. हमने उनके आवेदनों को खारिज कर दिया और उनके बारे में जांच के लिए पुलिस को जानकारी दे दी थी. वसीम ने घोषणा भी की कि अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से वे जल्द ही…

Read More

रुपहले पर्दे की चकाचौंध भरी दुनिया में अपनी जगह बनाए रखने के लिए कलाकारों को काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं, खासकर अभिनेत्रियों को यहां बहुत कुछ सहना पड़ता. ऐसा ही कुछ करने का आरोप बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर के मामले में देखने को मिल रहा है. खुशी फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी तथा ऐक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की छोटी बहन हैं. खुद पर लग रहे आरोपों को बेबाकी से स्वीकार करते हुए खुशी ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि मैने कोई गलत काम नहीं किया है. अब इस पर आप पाठकों के…

Read More

मुंबई. नवभारत न्यूज नेटवर्कमहाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति की नई सरकार के अस्तित्व में आने के बाद आईएएस अधिकारियों का एक बार फिर से तबादला किया गया है. इसी साल जनवरी महीने के पहले सप्ताह में 12 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किए जाने के बाद राज्य सरकार ने मंगलवार को 7 अधिकारियों के विभाग फिर से बदल दिए.सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धीरज कुमार सहित 7 आईएएस अधिकारियों का सोमवार को तबादला कर दिया. इनमें तीन महिला अधिकारी भी शामिल हैं. धीरज कुमार को अब मेडिकल एजुकेश डिपार्टमेंट का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है. इसी तरह आईएएस अधिकारी…

Read More