Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रविवार (26 जनवरी) को अंधेरी-पश्चिम, यारी रोड स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज एजुकेशन (सीआईएफई) की ओर से फिश फेस्टिवल 2025 का भव्य आयोजन किया गया था. गीत-संगीत से सजे इस रंगारंग कार्यक्रम में भारत देश की विविधता में एकता की तस्वीर देखने को मिली. इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों की खासकर सी फुड यानी क्षेत्रीय मछली से बनाए जानेवाले लोकप्रिय एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ लोगों ने जमकर उठाया. ‘फिश स्वाद 2025’ शीर्षक के तहत सीआईएफई के नए कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में गुजरात, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश, झारखंड, केरल, पश्चिम बंगाल,…

Read More

मुंबई. गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दहिसर के अंकित शीतल कॉम्प्लेक्स सोसाइटी में यईन पाठक के नेतृत्व में महा मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया. कैंप में ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, ईसीजी, डेंटल चेकअप, तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया. इस दौरान आयुष्मान कार्ड, वयोवंदना कार्ड, महात्मा ज्योतिबा फुले कार्ड, स्मार्ट राशन कार्ड, एवं अन्य सरकारी योजनाओं के पंजीकरण की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं.इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मुंबई की पूर्व युवती अध्यक्ष अंकिता सावे चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं. उनके साथ उत्तर मुंबई युवा अध्यक्ष अमर शाह, शिक्षक संगठन महामंत्री बिमल व्यास,…

Read More

मुंबई. हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की जयंती के उपलक्ष्य में शिवसेना नेता, विधायक एवं विभाग प्रमुख एड. डॉ. अनिल परब व विधायक वरुण सरदेसाई के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक ९४ के नागरिकों के लिए नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान आधुनिक यंत्रों से मरीजों के आंखों की जांच की गई.इस मौके पर विधानसभा संगठक पूजा सुर्वे, महिला उपविभाग संगठक दिपीका साटम, अलका साटम, पूर्व नगरसेविका प्रज्ञा दिपक भुतकर, शाखाप्रमुख संदीप शिवलकर, वसंत गावडे, उप शाखाप्रमुख अनंत शेलार, नंदकुमार परब, जवाहर गौंड, अनिल राऊत, उमेश मेस्त्री, मनोहर पांचाल, जाकिर कुरैशी, वरिष्ठ शिवसैनिक चंद्रपाल यादव सहित…

Read More

मुंबई. मनपा ने अनाधिकृत फेरीवालों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया है. ‘फेरीवाला मुक्त क्षेत्र’ अभियान के तहत पिछले सात दिनों में विभिन्न विभागों में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया. इस अभियान में फेरीवालों से लगभग 2,763 औजार जब्त किए गए हैं. इसमें 544 चार पहिया हाथ गाड़ियां, 968 घरेलू गैस सिलेंडर और 1,251 अन्य विविध वस्तुएं शामिल हैं.मनपा आयुक्त और प्रशासक भूषण गगरानी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशानुसार अनाधिकृत फेरीवालों, लावारिस वाहनों और फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है. तदनुसार, अतिरिक्त नगर आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) डॉ. विपिन…

Read More

मुंबई . आम मुंबईकरों के लिए टैक्सी और ऑटोरिक्शा की सुलभ सवारी अब और महंगी हो जाएगी. मुंबई महानगर क्षेत्र में ऑटोरिक्शा और टैक्सी का किराया 1 फरवरी से बढ़ने वाला है. सरकार ने रिक्शा और टैक्सी यूनियनों को किराए में 3 रुपए वृद्धि की अनुमति दे दी है. इसके परिणामस्वरूप रिक्शा का किराया 23 रुपए से बढ़कर 26 रुपए और टैक्सी का किराया 28 रुपए से बढ़कर 31 रुपए हो जाएगा.राज्य परिवहन प्राधिकरण (एस. टी. ए.) की हाल ही में हुई बैठक में उपरोक्त किराया वृद्धि को मंजूरी दी गई. मीटर रिक्शा और टैक्सियों के साथ-साथ कूल कैब की…

Read More

मुंबई. घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एटीएस की टीम ने फर्जी दस्तावेजों की मदद से बांग्लादेशियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि बनाने में मदद करनेवाले 4 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक महिला भी शामिल है.संदिग्ध बंगाली भाषी नागरिक मुंबई, महाराष्ट्र सहित पूरे देश में बढ़ रहे हैं. इनमें बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं. ऐसा घुसपैठियों के खिलाफ जारी कार्रवाइयों से रोज ही खुलासा हो रहा है. बांग्लादेशी खुसपैठियों के कारण न सिर्फ स्थानीय हिंदुस्तानी नागरिकों का रोजगार छिन रहा है. बल्कि इससे कई इलाकों में डेमोग्राफी…

Read More

मुंबई. प्रेम विवाह में परिजनों की बाधा के कारण प्रेमी युगल की गरीब रथ ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला मुंबई से सामने आया है. घटना विक्रोली इलाके की बताई जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार, भांडुप निवासी 19 वर्षीय युवक का मुहल्ले की 15 वर्षीया किशोरी से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों विवाह करना चाहते थे. इसमें लड़की उत्तर भारतीय थी, जबकि उसका प्रेमी दूसरे प्रांत और जाति से था. बेटी के नाबालिग होने तथा उसके कथित प्रेमी की जाति और प्रांत अलग होने की वजह से परिजन विवाह के लिए तैयार नहीं हुए.…

Read More

मुंबई. बांद्रा टर्मिनस पर लंबी दूरी की ट्रेन में मिले कटे हाथ की गुत्थी रेलवे पुलिस ने सुलझा ली है. हाथ ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी करने वाले शख्स का था, ऐसा खुलासा बांद्रा रेलवे पुलिस की जांच में हुआ है.गुरुवार की रात बांद्रा टर्मिनस पर उस समय हंगामा मच गया जब एक ट्रेन के नीचे एक कटा मिला. ट्रेन कानपुर से चलकर बांद्रा टर्मिनस पहुंची थी. बताया जा रहा है कि ट्रेन क्रमांक 22443 बुधवार की शाम 6.10 बजे कानपुर से बांद्रा टर्मिनस के लिए रवाना हुई थी, जो कि गुरुवार की रात करीब 9 बजे बांद्रा टर्मिनस…

Read More

मुंबई. मुंबई पुलिस और केंद्रीय जांच एजेन्सियों के तमाम प्रयासों के बाद भी मुंबई में नशीले जहर का कारोबार बंद नहीं हो रहा है. ड्रग्स तस्कर मादक पदार्थ की खेप मुंबई में लाने और बेचने के लिये नई-नई युक्ति का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन्हीं युक्तियों में एक है, रेलवे में प्रतिबंधित मादक पदार्थो की ढुलाई. इसका खुलासा बांद्रा टर्मिनस आरपीएफ की मुस्तैदी के कारण हुआ है.मुंबई में पुलिस की सख्ती के कारण ड्रग्स तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी के लिये पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने लगे हैं. इसमें रेलवे के आरक्षित कोच, खासकर एसी कोच तस्करों के लिए सर्वाधिक…

Read More

15 मिनट में पहुंचे मरीन ड्राइव से बांद्रा!मुंबई. धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज मुंबई कोस्टल रोड (कोस्टल रोड) का लोकार्पण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को किया. इसका मौके पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और आशीष शेलार मौजूद रहे. इसे मुंबईकरों के लिए गणतंत्र दिवस पर बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत पवार) के गठबंधन वाली महायुति सरकार की ओर से दी गई बड़ी सौगात माना जा रहा है. क्योंकि इसके जरिए अब मरीन ड्राइव से बांद्रा सिर्फ 15 मिनट में पहुंचना संभव हो गया है.रविवार को गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के उपलक्ष्य में…

Read More