Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. अंधेरी इलाके में कर्ज वसूली के नाम पर एक महिला को आधी रात फोन करके प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिर्फ दो किश्तें बकाया होने पर वसूली एजेंट कर्जदार की पत्नी को बार-बार कॉल कर परेशान कर रहा था।मिली जानकारी के अनुसार, बजाज फाइनान्स के अंधेरी पूर्व स्थित कार्यालय से लिए गए कर्ज की दो किस्तें बकाया थीं। इस वजह से वसूली एजेंट लगातार कर्जदार की पत्नी को फोन कर रहा था। हैरानी की बात यह है कि कई कॉल देर रात और आधी रात को भी किए गए।जब महिला ने कॉल…

Read More

मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद के 9 सदस्यों का कार्यकाल 13 मई को समाप्त होने से पहले मंगलवार को सदन में भावनिक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक कड़वाहट को दरकिनार कर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक-दूसरे के प्रति आत्मीयता और सम्मान का परिचय दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के भाषणों ने सदन का माहौल भावुक और गरिमामय बना दिया।पु. ल. देशपांडे के बाद ठाकरे ही ‘कोट्याधीश’ -फडणवीसमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने संबोधन में उद्धव ठाकरे के हाजिरजवाब स्वभाव की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने ठाकरे को प्रसिद्ध साहित्यकार पु. ल.…

Read More

मंत्रियों ने दी इस्तीफे की धमकीमुंबई: सतारा जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में हुए बवाल ने अब महाराष्ट्र की सियासत को पूरी तरह गर्म कर दिया है। शिंदे गुट के मंत्रियों की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है और इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने महायुति के भीतर दरार को और गहरा कर दिया है।मतदान से रोकना लोकतंत्र की हत्या”–शिंदे का तीखा हमलाउपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि मतदाताओं को मतदान से रोकना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने खुलासा किया कि चुनाव से पहले दो मतदाताओं पर अचानक केस दर्ज…

Read More

फेसबुक पोस्ट से खुला राजमुंबई: उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पांच बच्चों की मां अपने ही गांव के चार बच्चों के पिता के साथ फरार हो गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला ने अपने प्रेमी के साथ शादी की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट कर दी। इस पोस्ट के बाद दोनों परिवारों को पूरे मामले की जानकारी मिली। उत्तर प्रदेश से सामने आए इस हैरान कर देने वाले मामले में मुंबई कनेक्शन भी सामने आया है। दोनों परिवारों के पुरुष पहले मुंबई में काम कर चुके हैं, जहां से उनकी जान-पहचान और दोनों…

Read More

मुंबई : महानगर की सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा जमाने वाले फेरीवालों के मुद्दे पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने उन शिकायतों को गंभीरता से लिया है, जिनमें कहा गया था कि कई फेरीवाले और उनके सहायक बांग्लादेशी या विदेशी नागरिक हो सकते हैं।बीएमसी और पुलिस को तुरंत जांच के निर्देशहाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और मुंबई पुलिस को सभी फेरीवालों और उनके सहायकों की पहचान की तत्काल जांच करने का आदेश दिया है। अगर जांच में कोई अवैध प्रवासी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए…

Read More

मुंबई: धारावी में मदिना मस्जिद सहित चार मस्जिदों को हटाने के न्यायालय के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा विधान परिषद में उठने के बाद राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन चारों मस्जिदों सहित कुल 423 धार्मिक स्थलों पर अंतिम निर्णय एक समिति द्वारा लिया जाएगा।न्यायालय के आदेश के बावजूद कार्रवाई पर सवालविधान परिषद में भाजपा नेता प्रसाद लाड ने यह मुद्दा उठाया कि मदिना मस्जिद समेत चार मस्जिदों को हटाने के न्यायालय के आदेश के बाद भी अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? उन्होंने इसे लेकर सरकार से जवाब मांगा।समिति लेगी अंतिम निर्णयइस पर…

Read More

मुंबई: सांताक्रुज (पश्चिम) स्थित जुहू कोलीवाड़ा इलाके में रविवार रात दो किशोरों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में 16 वर्षीय एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान प्रेम ओमप्रकाश हरिजन (16) के रूप में हुई है। वहीं, उसका दोस्त हर्ष झा (16) गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है। दोनों जुहू कोलीवाड़ा के पास गजधर बांध इलाके के निवासी थे।मामूली विवाद में हुई हत्यापुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 8:15 बजे एक मामूली बात को लेकर…

Read More

मुंबई: उद्योगपति अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) से जुड़े कथित बैंक घोटाले की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में अनिच्छा और लापरवाही नजर आ रही है। इसके साथ ही अदालत ने दोनों एजेंसियों को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समयबद्ध तरीके से जांच पूरी करने का आदेश दिया।इस मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी ईएएस शर्मा द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हो रही है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि एडीएजी समूह की कंपनियों ने 40 हजार करोड़ रुपए से अधिक का…

Read More

मुंबई: मुंबई हाईकोर्ट ने दिशा सालियन की संदिग्ध परिस्थितियों में ही मौत से जुड़े मामले में अंतिम जांच रिपोर्ट पेश करने में हो रही देरी पर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नए सबूतों का हवाला देकर जांच रिपोर्ट को अनिश्चितकाल तक टाला नहीं जा सकता। कोर्ट ने जांच एजेंसियों से पूछा कि आखिर रिपोर्ट दाखिल करने में इतनी देर क्यों हो रही है।पेन ड्राइव के बहाने पर उठे सवालसुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि याचिकाकर्ता द्वारा पेन ड्राइव के माध्यम से कुछ नए सबूत दिए गए…

Read More

महिला शोषण से शुरू हुआ मामला, अब बना बड़ा आपराधिक जालमुंबई: स्वयंभू तांत्रिक और खुद को “कैप्टन” बताने वाले अशोक खरात के खिलाफ सामने आए मामलों ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया है। शुरुआत महिलाओं के लैंगिक शोषण के आरोपों से हुई, लेकिन अब जांच में उसके बहुआयामी आपराधिक नेटवर्क का खुलासा हो रहा है।SIT की सख्त जांच, IPS तेजस्वी सातपुते की अपीलसरकार द्वारा गठित SIT की कमान IPS तेजस्वी सातपुते संभाल रही हैं। पीड़ित महिलाओं की शिकायतों के आधार पर सबूत जुटाए जा रहे हैं। अन्य पीड़ितों को आगे लाने के लिए हेल्पलाइन शुरू की गई हैपहचान गोपनीय रखने…

Read More