मुंबई. भगवान सूर्य की उपासना का संतान सुखदाई छठ महापर्व मंगलवार को सुबह उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त हुआ. इसके उपरांत बेलीफ फ़ाउंडेशन की ओर से जुहू चौपाटी पर “स्वच्छता अभियान” का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से बेलीफ फ़ाउंडेशन ने नागरिकों को स्वच्छता, सदाचार और सच्चे धर्म के मार्ग पर चलने का प्रेरक संदेश देने का प्रयास किया.
संस्था के संस्थापक जयनारायण तिवारी ने कहा कि देश की सुंदरता केवल बाहरी सफाई से नहीं, बल्कि मन की पवित्रता और कर्म की ईमानदारी से आती है. उन्होंने कहा कि धर्म का सच्चा अर्थ केवल पूजा-पाठ या परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि एक-दूसरे की सहायता करना, समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना और राष्ट्रहित में कार्य करना ही सच्चे धर्म का रूप है.
पीएम मोदी की प्रेरणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वच्छता ही सेवा है” संदेश से प्रेरित होकर, बेलीफ फ़ाउंडेशन ने लोगों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता, सेवा और संस्कार को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं. तिवारी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कार देना ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है. जब हर नागरिक अपने कर्तव्यों को सच्चे मन से निभाएगा, तभी भारत वास्तव में सुंदर, शांतिपूर्ण और समृद्ध राष्ट्र बनेगा.

