Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

धारावी में दोस्त बना दरिंदा: ‘भाई-भाई’ की गुहार के बीच युवक की बेरहमी से हत्या

March 22, 2026

‘धुरंधर स्टाइल’ में ढेर हुआ भारत का दुश्मन : लश्कर की मांद में आतंकी कमांडर की हत्या से पाकिस्तान में सन्नाटा!

March 22, 2026

‘कैप्टन फाइल’ : जेल में भी जारी है ढोंगी तांत्रिक खरात की बाबागिरी!

March 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Monday, March 23
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Uncategorized»Bhopal : मध्य प्रदेश के मेंडोरी के जंगल में कार से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये बरामद
Uncategorized

Bhopal : मध्य प्रदेश के मेंडोरी के जंगल में कार से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये बरामद

99sushmagupta@gmail.comBy 99sushmagupta@gmail.comDecember 20, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

भोपाल : (Bhopal) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते तीन दिन से अगल-अलग कारोबारियों के यहां लोकायुक्त और आयकर विभाग (Lokayukta and Income Tax Department) के छापे के बाद अब यहां मेंडोरी के जंगल में एक गाड़ी में 52 किलो सोना बरामद हुआ। इसके साथ ही 10 करोड़ रुपये नकद भी मिले हैं। सोने की कीमत 40 करोड़ 47 लाख रुपये आंकी गई है। गुरुवार की दरमियानी रात दो बजे 30 गाड़ियों में पहुंची आयकर विभाग और पुलिस की टीम ने वाहन को पकड़ा है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये सोना और नकद राशि किसकी है। जिस कार इनोवा क्रिस्टा में यह सोना और नकदी मिली है, वह ग्वालियर की है और चंदन गौर के नाम से रजिस्टर्ड है। चंदन गौर का जुड़ाव पूर्व परिवहन के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से बताया जा रहा है।

दरअसल, सौरभ शर्मा के कार्यालय और आवास पर गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस को दोनों जगह से दो करोड़ 85 लाख रुपय़े नकद, 50 लाख रुपये के गहने और दो करोड़ रुपये की अन्य संपत्ति की जानकारी मिली थी। सौरभ शर्मा एक पूर्व मंत्री सहित कई अधिकारियों और नेताओं के करीबी बताए जाते हैं।

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, एक खुफिया जानकारी मिली थी कि जंगल में एक कार खड़ी है, जिसमें भारी मात्रा में पैसे रखे हैं। इसके बाद आयकर विभाग की टीम गुरुवार की रात करीब दो बजे मेंडोरी के जंगल में पहुंची, जहां इनोवा कार के पास पहले से करीब 100 पुलिसकर्मी और 30 गाड़ियां थीं। संभवत: पुलिस को भी इसके बारे में सूचना मिली होगी। कार पूरी तरह से लॉक थी। ऐसे में आयकर विभाग की टीम ने साथ पहुंचे गनमैन की गन के बट से कार का कांच तोड़ा और गेट खोलकर बैग निकाले गए। इन बैग में भारी मात्रा में नकदी और सोना मिला।

आयकर विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि मेंडोरी में लावारिस हालत में जो इनोवा कार मिली है, वह चेतन गौर की है। चेतन लोकायुक्त पुलिस के छापे की जद में आए सौरभ शर्मा का दोस्त है। जब आयकर विभाग के अफसरों ने चेतन गौर से इस मामले में पूछताछ की तो उसने कहा कि सोना और पैसा कहां से आया और किसका है, इसकी उसे जानकारी नहीं है। उसने यह जरूर माना कि वह आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा का दोस्त है। टीम अब इस आधार पर आगे की जांच करेगी।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब आयकर अधिकारियों की टीम मेंडोरी पहुंची तो वहां पहले से मौजूद पुलिस को देखकर सभी कुछ देर के लिए सहम गए। सभी को आशंका थी कि कोई ट्रेप कराने की साजिश तो नहीं है। कुछ अफसरों ने साहस कर पुलिस कर्मचारियों से बात की तो पता चला कि वे भी अज्ञात सूचना पर यहां आए हैं। इसके बाद आयकर टीम के साथ गए केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों और स्थानीय पुलिस कर्मियों की मदद से कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई। अब तक हुई कार्रवाई में आयकर विभाग के महानिदेशक सतीश कुमार गोयल, डायरेक्टर इन्वेस्टिगेशन अमरेश सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर आदेश राय, सागर श्रीवास्तव समेत अन्य अफसरों की टीम ने बड़ी भूमिका निभाई है।

आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम अब यह पता कर रही है कि यह सोना किसका है और कहां ले जाया जा रहा था? अभी तक इसका सीधा कनेक्शन किसी से नहीं जुड़ा है। अभी इस सोने और कैश पर किसी ने अपना दावा नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह कार किसी आरटीओ अफसर के यहां अटैच रही होगी। कार के ऊपर हूटर लगा हुआ था, नंबर प्लेट के पास पुलिस का निशान बना हुआ था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि कोई इस वाहन को न रोके, इसलिए इस पर यह सब चीजें लगाई गईं थीं। छापे की आशंका के मद्देनजर ही उसे छिपाकर सुनसान स्थान में खड़ा किया गया होगा।

15 crore cash 52 kg gold 52 kg gold and rs 10 crore recovered from car in mendora forest of bhopal 52 kg gold found in bhopal 52 kg gold found in mendori jungle Bhopal bhopal it raid bhopal it raid 52 kg gold bhopal jile ke samachar bhopal jungle car news bhopal ke jungle mila car gold recovered in bhopal ground india report ground report igr india ground report indiagroudreport indiagroundreport madhya pradesh madhya pradesh latest news madhya pradesh news mendori forest mp samachar in hindi mumbai news rs 10 crore cash found in bhopal इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट ₹15 crore cash
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
99sushmagupta@gmail.com
  • Website

Related Posts

Uncategorized

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एआई जरूरी: विजया रहाटकर का दृढ़ विश्वास

February 16, 2026
Uncategorized

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए युद्ध स्तर पर करें काम : मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दिए निर्देश

October 16, 2025
Uncategorized

मनसे स्टाइल से डरा जेएनपीटी प्रशासन : गुजरात में नौकरी भर्ती साक्षात्कार रद्द

June 27, 2025
Uncategorized

गोरेगांव में बनेगा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नॉलॉजी : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी

April 11, 2025
Uncategorized

पश्मीना का जलवा बरकरार

March 3, 2025
Uncategorized

समाज में न्याय की आवश्यकता

January 19, 2025
Add A Comment

Comments are closed.

Demo
Latest Posts

धारावी में दोस्त बना दरिंदा: ‘भाई-भाई’ की गुहार के बीच युवक की बेरहमी से हत्या

March 22, 2026

‘धुरंधर स्टाइल’ में ढेर हुआ भारत का दुश्मन : लश्कर की मांद में आतंकी कमांडर की हत्या से पाकिस्तान में सन्नाटा!

March 22, 2026

‘कैप्टन फाइल’ : जेल में भी जारी है ढोंगी तांत्रिक खरात की बाबागिरी!

March 22, 2026

रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस : 14 वें आरोपी को 1 अप्रैल तक पुलिस हिरासत

March 22, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.