मुंबई: बृहन्मुंबई पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत न्यायालय में लंबित मामलों में लंबे समय से सुनवाई के लिए हाजिर न होने वाले आरोपियों के खिलाफ जारी वारंटों पर मुंबई पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। परिमंडल कार्यालयों को प्राप्त स्थायी, अजमानतीय और जमानतीय वारंटों की तामील के दौरान बड़ी सफलता मिली है।
59 जमानतीय और 79 अजमानतीय वारंट निष्पादित
परिमंडल–3 के अंतर्गत पुलिस थानों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 59 जमानतीय वारंट और 79 अजमानतीय वारंट सफलतापूर्वक निष्पादित किए। इस दौरान 29 वर्ष से अधिक पुराने स्थायी वारंटों में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
भायखला पुलिस की बड़ी सफलता
मामला: कोकेक्र. 808/P/1983, CR No. 414/1982
धारा: 307, 114 भादंवि
आरोपी: मोहम्मद उर्फ सलीम अब्दुल दोराजीवाला (सत्तार)
फरारी: 42 वर्ष
गिरफ्तारी: 27 फरवरी 2026
ना. म. जोशी मार्ग पुलिस की कार्रवाई
मामला: कोकेनं. 186/PW/1988, CR No. 239/1987
धारा: 332 भादंवि सह 135 मपोका
आरोपी: गणेश भिमय्या विमुला (58 वर्ष)
फरारी: 38 वर्ष
गिरफ्तारी: 2 जनवरी 2026
आग्रीपाडा पुलिस की अहम गिरफ्तारी
मामला: कोर्ट केस नं. 1206/1996, CR No. 381/1995
धारा: 376 भादंवि
आरोपी: रविकांत उर्फ रवि सखाराम नेरूरकर (54 वर्ष)
फरारी: 31 वर्ष
गिरफ्तारी: 18 फरवरी 2026
ना. म. जोशी मार्ग पुलिस की सफलता
मामला: कोर्ट केस नं. 2904571/PW/1997, CR No. 98/1997
धारा: 467, 468, 471, 465, 420 भादंवि
आरोपी: संतोष नामदेव शिर्के (52 वर्ष)
फरारी: 29 वर्ष
गिरफ्तारी: 26 फरवरी 2026
पुलिस का सख्त संदेश
अपराध कितना भी पुराना हो, कानून से बच नहीं सकते
मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि चाहे अपराध कितना भी पुराना क्यों न हो, फरार आरोपियों को न्याय के कठघरे तक लाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। आने वाले दिनों में ऐसे और मामलों में कार्रवाई तेज की जाएगी।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
