मुंबई: मुंबई महानगरपालिका की आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में करीब 11 लाख मतदाताओं को दो स्टार () चिन्ह के साथ दोहरा मतदाता दर्शाए जाने का मामला सामने आया है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र के मतदाता नामांकन अधिकारी को औपचारिक विनती पत्र सौंपा गया है। कांग्रेस के बांद्रा पूर्व विधानसभा चुनाव क्षेत्र के समन्वयक रमेश पवार ने अपने निवेदन पत्र में मसौदा मतदाता सूची में दोहरे नामांकन की व्यापक जांच की मांग की है। पवार ने पत्र में सवाल उठाया है कि जिन मतदाताओं को दो स्टार () चिन्ह के साथ दोहरा दर्शाया गया है, उन्हें कहां और किस आधार पर दोहरा माना गया है, इसकी पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है।
विनती पत्र में तीन प्रमुख मुद्दे उठाए गए हैं:
पहला- दोहरे मतदाता के रूप में चिन्हित किए गए मतदाताओं की पहचान के आधार की पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराना जरूरी है।
दूसरा- इस प्रकार दोहरे दर्शाए गए मतदाताओं का मतदान का मूलभूत अधिकार छिन जाने की आशंका है।
तीसरा- चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, न्याय और मतदाताओं का विश्वास बनाए रखने के लिए दोहरे मतदाता चिन्हांकन की गहन जांच और सुधार अत्यंत आवश्यक है।
विनती पत्र में मांग की गई है कि मसौदा मतदाता सूची में दो स्टार (**) चिन्ह से दर्शाए गए सभी मतदाताओं की संपूर्ण जांच करके, गलती से दोहरे दर्ज हुए सभी मतदाताओं को यथोचित रूप से सुधारा जाए और उनके मतदान के अधिकार की रक्षा की जाए। पत्र में मतदाता नामांकन अधिकारी से अनुरोध किया गया है कि इस मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव को निर्विघ्न, पारदर्शी और उचित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
