मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग (कस्टम जोन -III) ने फरवरी महीने में तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 4 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच चलाए गए दो चरणों के विशेष अभियान में कस्टम विभाग ने 44 करोड़ रुपए से अधिक का अवैध सामान जब्त कर तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
दो चरणों में हुई जोरदार कार्रवाई
पहला चरण (4 – 11 फरवरी):
इस अवधि में कस्टम विभाग ने 18 करोड़ रुपये से अधिक का सामान जब्त किया। इसमें 16.756 किलो ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ (कीमत ₹16.756 करोड़), 38.28 लाख रुपए के प्राकृतिक व लैब-ग्रोन हीरे, 15.24 लाख रुपए का सोना और 1.13 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा शामिल थी। इस दौरान 8 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।
दूसरा चरण (11 – 17 फरवरी):
कार्रवाई को जारी रखते हुए विभाग ने दूसरे हफ्ते में और भी बड़ी सफलता हासिल की। इस दौरान 6 अलग-अलग मामलों में 24.361 किलो ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ जब्त की गई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 24.361 करोड़ रुपए है। साथ ही, 3 मामलों में 1.85 करोड़ रुपए मूल्य का 1.33 किलो सोना भी बरामद किया गया। इस चरण में 7 यात्रियों को सलाखों के पीछे भेजा गया।

कुल बरामदगी का विवरण (एक नज़र में)

वस्तुमात्राअनुमानित कीमत
नशीले पदार्थ (Hydroponic Weed)41.117 किलो41.11 करोड़ रुपए
सोना (Gold)1.44 किलो2.00 करोड़ रुपए
विदेशी मुद्रा (Foreign Currency)1.13 करोड़ रुपए
हीरे (Diamonds)246.75 कैरेट38.28 लाख रुपए
कुल गिरफ्तारियां15 यात्रीकुल मूल्य: 44.62 करोड़ रुपए

ऐतिहासिक सिक्कों की दुर्लभ बरामदगी
इसी अभियान के दौरान 10 फरवरी को कस्टम अधिकारियों ने कुछ ऐतिहासिक सिक्के भी बरामद किए, जो तस्करी कर ले जाए जा रहे थे। इनमें मुगल सम्राट जहांगीर के समय का चांदी का सिक्का (कर्क राशि अंकित), कुषाण साम्राज्य का स्वर्ण दीनार और ईस्ट इंडिया कंपनी (मुर्शिदाबाद मिंट) की स्वर्ण मुहर शामिल है।

कड़ी निगरानी और कानूनी कार्रवाई
मुंबई कस्टम्स ने स्पष्ट किया है कि हवाई अड्डे पर सुरक्षा और जांच तंत्र को पहले से अधिक चौकस कर दिया गया है। पकड़े गए सभी 15 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम और सीमा शुल्क अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version