मुंबई: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव 2025-2026 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस चुनावी समर में वार्ड क्रमांक 40 से निर्दलीय उम्मीदवार एडवोकेट संदीप रमेश लोखंडे एक नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। उन्होंने पारंपरिक राजनीति से हटकर ‘पारदर्शिता और जवाबदेही’ को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया है।
निर्दलीय चुनाव लड़ रहे एड. लोखंडे घर घर जाकर अपने लिए समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। वह लोगों को बता रहे हैं कि उन्हें वोट क्यों दिया जाना चाहिए। मतदाताओं से संवाद करते हुए एडवोकेट लोखंडे ने एक गंभीर सवाल उठा रहे हैं। वह लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या आज तक किसी भी नगरसेवक ने जनता को यह बताया है कि उन्हें कितना ‘नगरसेवक कोष’ (निधि) मिला और वह कहाँ खर्च हुआ। लोखंडे ने दावा कर रहे हैं कि, “नगरसेवक जो काम करता है, वह जनता के टैक्स के पैसों से होता है। इसलिए उस पैसे का हिसाब देना नगरसेवक का कर्तव्य है। वह वादा कर रहे हैं कि मैं निर्वाचित होने पर हर खर्च का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक करूँगा।” यह एडवोकेट संदीप लोखंडे को अन्य उम्मीदवारों से अलग साबित करता है और लोगों में उनके प्रति जिज्ञासा और उत्सुकता देखने को मिल रही है।
क्यों खास है एडवोकेट संदीप लोखंडे की उम्मीदवारी?
उनके पक्ष में कुछ मजबूत बिंदु
कानूनी और वित्तीय विशेषज्ञ: उनके पास वकालत (LLB) की डिग्री के साथ-साथ अकाउंट्स, फाइनेंस और टैक्स कंसल्टेंसी में 30 वर्षों का विशाल अनुभव है।
कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं: वे बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के, समाज के प्रति जागरूक एक साधारण नागरिक के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
प्राथमिकताएं: उनका मुख्य फोकस स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण और बेहतर नागरिक सुविधाओं पर है।
मतदाताओं से विशेष अपील
उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे जाति, धर्म, शक्ति प्रदर्शन या उपहारों के लालच में आकर वोट न दें। बल्कि उम्मीदवार की शिक्षा, सृजनशीलता और पारदर्शिता को आधार बनाएं। उनका नारा है— “बनूँगा मैं सेवक, न कि कोई साहब; जनता के पैसे का, दूंगा जनता को हिसाब।”
चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी:
प्रभाग (वार्ड) क्र.: 40
उम्मीदवार: एडवोकेट संदीप रमेश लोखंडे
चुनाव चिन्ह: पुस्तक (किताब)
वोटिंग मशीन बटन क्र.: 15
मतदान तिथि: गुरुवार, 15 जनवरी 2026
समय: सुबह 7:30 से शाम 5:30 बजे तक
