मुंबई. अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ सिंघम सीरीज की फिल्में बना चुके बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जुहू इलाके में रहनेवाले रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायर करके अज्ञात हमलावर फरार हो गए। तो वहीं घटना के खुलासे के बाद मुंबई पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे हैं। शेट्टी के जुहू स्थित टॉवर के इर्द-गिर्द भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है। मामले पर अभी रोहित शेट्टी या पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
फिलहाल पुलिस मुस्तैदी के साथ मामले की जांच कर रही है और हर उस एंगल को खंगाल रही है, जिससे आरोपियों का पता लगाया जा सके. इस हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.
जुहू इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
दरअसल, रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं. उनके इर्द-गिर्द बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज का घर है. शनिवार- रविवार की मध्य रात्रि के दौरान कथित तौर पर चार गोलियों की आवाज सुनने के बाद मुंबई पुलिस फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर पहुंची. जुहू इलाके को अब सुरक्षित कर लिया गया है और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल की जांच कर दोषियों की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, जांच अभी जारी है और अब तक किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर नहीं है. हालांकि, घटना के बारे में और जानकारी का इंतजार है और जांच फिलहाल चल रही है.
पुलिस की कड़ी सुरक्षा का वीडियो वायरल
रोहित शेट्टी के आवास के बाहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई पुलिस की टीम फिल्म निर्माता के जुहू स्थित घर को घेरे हुए दिखाई दे रही है, क्योंकि कथित तौर पर पास में चार गोलियों की आवाज सुनी गई थी. इलाका अब निगरानी में है.
‘सिंघम अगेन’ का निर्देशन
बता दें कि रोहित शेट्टी ने हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ का निर्देशन किया था, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे. यह फिल्म 2024 में आई थी, जिसमें अजय देवगन के अलावा करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ सहित कई कलाकार थे. लगभग 350 करोड़ रुपए के बजट पर बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 400 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. इस एक्शन फिल्म को रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़, रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स ने संयुक्त रूप से निर्मित किया था.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
